आज के समय में किसान केवल खेत तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि वह धीरे-धीरे डिजिटल सिस्टम से भी जुड़ रहा है। PM-Kisan, फसल बीमा, सब्सिडी और DBT भुगतान जैसी सरकारी योजनाओं में अब सही पहचान और डेटा की जांच करना बहुत ज़रूरी हो गया है। इसी जरूरत को देखते हुए सरकार ने Farmer ID (किसान आईडी) की शुरुआत की है।
Farmer ID का मुख्य उद्देश्य हर किसान को एक यूनिक डिजिटल पहचान देना है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे सही किसान तक पहुँच सके। कई योजनाओं में किसान की पहचान अब सबसे महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में Farmer ID भविष्य में किसानों के लिए एक जरूरी साधन बनती जा रही है।
Farmer ID एक ऐसी पहचान है जो किसान की आधार जानकारी, जमीन के रिकॉर्ड और कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं को एक ही प्लेटफार्म पर जोड़ती है। कई किसानों ने CSC केंद्रों और गांवों में आयोजित कैंपों में Farmer ID बनवाई है और उन्होंने अनुभव किया कि इससे दस्तावेज़ों की जांच आसान होती है और योजनाओं का लाभ पाने में पारदर्शिता बढ़ती है।
अगर आप एक किसान हैं या CSC सेंटर चलाते हैं, तो यह जानना बहुत जरुरी है कि Farmer ID Card Kaise Banaye? इस पोस्ट में हम आपको Janhit e-Solution के माध्यम से Farmer Registry में रजिस्ट्रेशन करने, जमीन जोड़ने और आईडी कार्ड डाउनलोड करने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएंगे। यह जानकारी जरुर आपकी मदद करेगी।
Key Details for Farmer ID
| Key Details | Information |
|---|---|
| योजना का नाम | Farmer ID (AgriStack) |
| शुरू की गई | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा, Government of India |
| उदेश्य | किसानों को डिजिटल पहचान देना या कहें एक डेटाबेस तैयार करना |
| जुड़ा हुआ | आधार, जमीन के रिकॉर्ड, सरकारी योजनाएँ |
| रजिस्ट्रेशन का तरीका | CSC केंद्र, सरकारी कैंप, कुछ राज्यों में ऑनलाइन पोर्टल |
| फीस | पूरी तरह मुफ्त (No Charges) |
| Beneficiaries | Indian Farmers (Landowners, Tenant Farmers) |
| अधिकारिक पहल | AgriStack परियोजना, Under Government of India |
| हेल्पलाइन / संपर्क | Kisan Call Centre: 1800-180-1551, National Helpline: 1800-123-4567 |
| प्रक्रिया समय | लगभग 7–15 दिन (राज्य पर निर्भर) |
Farmer ID क्या है
Farmer ID एक यूनिक डिजिटल पहचान संख्या है जो हर किसान को दी जाती है। यह पहचान किसान की आधार जानकारी, जमीन के रिकॉर्ड और सरकारी योजनाओं से जुड़ी होती है।
इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि किसान की पहचान करना आसन हो और सरकारी योजनायें सही किसान तक सीधे पहुँच सके। Farmer ID किसी नई योजना या अनुदान की जगह नहीं है, बल्कि यह एक डेटा सिस्टम है।
Farmer ID भारत सरकार की AgriStack परियोजना का हिस्सा है। इसके माध्यम से किसान का डेटा सुरक्षित और डिजिटल रूप में रखा जाता है। इससे duplicate या नकली लाभार्थियों को रोकने में मदद मिलती है और भुगतान प्रक्रिया तेज़ और सुरक्षित बनती है।
Farmer ID होने से किसान अपनी सरकारी योजनाओं और ज़मीन से जुड़ी जानकारी आसानी से देख और प्रबंधित कर सकते हैं।
Farmer ID क्यों जरूरी है?
सरकारी योजनाओं जैसे PM-Kisan सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सब्सिडी और DBT (Direct Benefit Transfer) की पहुँच सही किसान तक पहुँचाना आज बहुत जरूरी हो गया है। Farmer ID किसान की सही पहचान सुनिश्चित करती है।
Duplicate या नकली लाभार्थियों को रोकना एक बड़ी चुनौती होती है। Farmer ID के माध्यम से यह समस्या कम होती है। इसके अलावा, भुगतान और अनुदान सीधे और सुरक्षित किसान के बैंक खाते में पहुँचते हैं।
सरकार के लिए भी Farmer ID बहुत महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें सही और verified किसान डेटा मिलता है, जो योजनाओं और नीतियों को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद करता है।
कुल मिलाकर, Farmer ID किसानों और सरकार दोनों के लिए जरूरी है, क्योंकि यह पारदर्शिता बढ़ाती है और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे सही किसान तक पहुँचाती है।
Farmer ID के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
Farmer ID बनाने के लिए किसान को कुछ आसान शर्तें पूरी करनी होती हैं।
- भारतीय नागरिक होना आवश्यक – केवल भारत के निवासी किसान ही आवेदन कर सकते हैं।
- कृषि से जुड़ा होना – आवेदन करने वाला व्यक्ति खेती से जुड़ा होना चाहिए, चाहे वह ज़मीन का मालिक हो या किरायेदार (tenant)।
- जमीन का रिकॉर्ड होना – ज़मीन के मालिक या किरायेदार को अपने रिकॉर्ड (फ़रद, खतौनी, जमाबंदी) प्रस्तुत करने होंगे।
- कुछ राज्यों में tenant farmers के लिए अलग नियम – कुछ राज्यों में किरायेदार किसानों के लिए विशेष दिशा-निर्देश हैं।
सभी eligible किसान CSC केंद्र, सरकारी कैंप या आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Farmer ID के लिए जरूरी दस्तावेज़
Farmer ID बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की जरूरत होती है। सही दस्तावेज़ के बिना आवेदन पूरा नहीं हो सकता।
- आधार कार्ड – Farmer ID बनाने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर – आवेदन के दौरान OTP के लिए आवश्यक।
- जमीन के रिकॉर्ड – जैसे कि फ़रद, खतौनी या जमाबंदी।
- बैंक खाता विवरण – कुछ राज्यों में भुगतान सीधे बैंक खाते में होने के लिए जरूरी।
ध्यान दें : सभी दस्तावेज़ों का सत्यापन CSC केंद्र या सरकारी कैंप में किया जाता है। सही और verified दस्तावेज़ जमा करने के बाद Farmer ID generate होती है। Farmer ID रजिस्ट्रेशन खाता बनाने के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। अगर लिंक नहीं है, तो अपनी नजदीकी CSC सेंटर या आधार सेवा केंद्र से अपने आधार में मोबाइल नंबर लिन्क करवाए।
स्टेट वाइज Farmer Registry पोर्टल – आधिकारिक लिंक
| राज्य / State | Official Farmer Registry Portal |
|---|---|
| राष्ट्रीय पोर्टल | AgriStack.gov.in |
| उत्तर प्रदेश | upfr.agristack.gov.in |
| मध्य प्रदेश | mpfr.agristack.gov.in |
| राजस्थान | rjfr.agristack.gov.in |
| छत्तीसगढ़ | cgfr.agristack.gov.in |
| बिहार | bifr.agristack.gov.in |
| महाराष्ट्र | mhfr.agristack.gov.in |
| गुजरात | gujfr.agristack.gov.in |
| ओडिशा | odfr.agristack.gov.in |
| कर्नाटक | knfr.agristack.gov.in |
| पंजाब | pbfr.agristack.gov.in |
| हरियाणा | hrfr.agristack.gov.in |
| आंध्र प्रदेश | apfr.agristack.gov.in |
| तमिल नाडु | tnfr.agristack.gov.in |
| पश्चिम बंगाल | wbfr.agristack.gov.in |
| झारखंड | jhfr.agristack.gov.in |
| तेलंगाना | tgfr.agristack.gov.in |
| केरल | klfr.agristack.gov.in |
📌 किसान केवल आधिकारिक राज्य पोर्टल या CSC केंद्र से ही Farmer ID रजिस्ट्रेशन और जानकारी प्राप्त करें।
Farmer ID Registration : मोबाइल से घर बैठे फार्मर आईडी प्रक्रिया हिंदी में
वेबसाइट और लॉग-इन (Website & Login)
वेबसाइट : हमने इसी लेख में ऊपर लगभग सभी राज्यों के Farmer ID रजिस्ट्रेशन लिंक आपको दिए है जिन्हें हमने विजिट करके भी वेरीफाई कर लिया है लिंक बिलकुल सही हैं (भविष्य में इन्हें कभी निष्क्रिय किया जा सकता है ) आपको इनमे से अपने राज्य का लिंक पर क्लिक करें जैसे हरियाणा Farmer ID रजिस्ट्रेशन करने के लिए टेबल में हरियाणा के सामने वाला लिंक चुनें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: पोर्टल पर ‘Official Login’ (अधिकारियों के लिए) और ‘Farmer Login’ (किसानों के लिए) दो विकल्प हैं। अपनी आइडेंटिटी के अनुसार सही विकल्प चुने अधिकारी Official Login के जरिये विभाग द्वारा दिए गए id पासवर्ड से सीधे लॉग इन कर पाएंगे. यदि आप किसान है और पहली बार पोर्टल पर विजिट कर रहे हैं तो Farmer Login जो की किसानों के लिए है का चुनाव करें और “Create New User Account” पर क्लिक करें।
आधार वेरिफिकेशन: अपना आधार नंबर डालें। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरकर ‘Verify’ करें। ऐसा करते ही किसान का नाम, जन्मतिथि और पता अपने आप आधार से ले लिया जाएगा।
मोबाइल: इसके बाद AgriStack प्लेटफॉर्म के लिए अपना एक मोबाइल नंबर दें और उस पर आए OTP से उसे वेरीफाई करें।
पासवर्ड: अंत में एक पासवर्ड बनाएं और कन्फर्म करें। “Create My Account” पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन सफल हो जाता है।
पोर्टल पर लॉग-इन : अब ‘Farmer’ लॉगिन विकल्प चुनें। अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अभी बनाया गया पासवर्ड डालें, कैप्चा भरें और लॉगिन करें आपके मोबाइल पर OTP रिसीव होगा इसे डालकर वेरीफाई करें। सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा जहाँ किसान का नाम दिखेगा।
जमीन की जानकारी (Land Details) जोड़ना
डैशबोर्ड पर नीचे “Register as a Farmer” पर क्लिक करें।
Land Type: ‘Owner’ (मालिक) चुनें।
Occupation: ‘Farmer’ (किसान) चुनें।
Fetch Land Details: पर क्लिक करें।
गांव चुनें: उस गांव को चुनें जहाँ किसान की जमीन है। (ध्यान दें: वह गांव न चुनें जहां आप रहते हैं, बल्कि वह चुनें जहां खेत है)
सर्वे/मुरब्बा नंबर: यहाँ जमीन का नंबर (मुरब्बा नंबर) डालें। जैसे ही नंबर डालेंगे, उस नंबर से जुड़े सभी मालिकों के नाम आ जाएंगे।
जमीन चुनें: सही मालिक का नाम और हिस्सा (Share) चुनें। लिस्ट में से किसान के सभी किला नंबर/खसरा नंबर सेलेक्ट ।
Verify: जमीन चुनने के बाद “Verify all land” पर क्लिक करें।
Farmer ID रजिस्ट्रेशन में खसरा नंबर डालते समय अक्सर किसान अटक जाते हैं। सही खसरा नंबर आपको अपनी जमाबंदी रिपोर्ट या फर्द से ही लेना है, जैसे 17//9 या 14//11/2; खतोनी या खेवट नंबर मत डालें। अगर नंबर याद नहीं है, तो अपने राज्य की Bhulekh/Jamabandi वेबसाइट पर नाम, जिला, तहसील और गाँव से खोजकर सही खसरा नंबर निकालकर फॉर्म में डालें। इससे रजिस्ट्रेशन आसानी से पूरा हो जाएगा
सोशल रजिस्ट्री (Social Registry) – वैकल्पिक
- राशन कार्ड या फैमिली आईडी (Family ID) लिंक करने का विकल्प आता है। वीडियो के अनुसार यह Optional (वैकल्पिक) है, अगर नहीं हो रहा तो इसे छोड़ सकते हैं।
कंसेंट और सेव (Consent & Save) Farmer Consent’ (सहमति) बॉक्स पर टिक करें Save पर क्लिक करें।
ई-साइन (E-Sign) – अंतिम चरण
सेव करने के बाद “Proceed to E-Sign” का बटन आएगा।
- दोबारा आधार नंबर डालें और OTP मंगाएं।
- OTP डालते ही रजिस्ट्रेशन सफल हो जाएगा यह पुष्टि करता है कि आप ही आवेदन कर रहे हैं। सत्यापन सफल होने पर आप वापस AgriStack वेबसाइट पर आ जाएंगे।
रसीद और स्टेटस चेक करना (Farmer ID का Status कैसे चेक करें)
- अंत में आपको एक Enrollment ID (नामांकन संख्या) मिलती है। यह अभी फार्मर आईडी नहीं है, बल्कि आवेदन नंबर है।
- Download PDF पर क्लिक करके रसीद सेव कर लें।
- Check Status: आप ‘Check Status’ में जाकर आधार नंबर या Enrollment ID से देख सकते हैं कि आपकी आईडी बनी या पेंडिंग है।
- एक बार अप्रूव होने के बाद, आप इसी पोर्टल पर लॉग इन करके अपना Farmer ID Card डाउनलोड कर सकते हैं।
नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर आप अपने Farmer ID के status के बारे में जानकारी ले सकते हैं। Status regularly चेक करने से पता चलता है कि आपका आवेदन process में कहाँ तक पहुँच चुका है और Farmer ID कब generate होगी
ध्यान देने योग्य बातें (Important Notes):
- Name Match Score: यदि आधार कार्ड और जमीन के कागज (फरद) में नाम की स्पेलिंग अलग है, तो यह आईडी तुरंत नहीं बनेगी। यह पटवारी के पास वेरिफिकेशन के लिए जाएगी।
- एक से अधिक गांव: यदि आपकी जमीन अलग-अलग गांवों में है, तो आपको उन गांवों को अलग-अलग जोड़ना पड़ सकता है या संबंधित पटवारी से संपर्क करना होगा।
Farmer ID बनवाना आसान है। अगर ऑनलाइन आवेदन में किसी कारण से परेशानी हो रही है, तो आप नज़दीकी CSC केंद्र या सरकारी किसान कैंप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इससे आपका रजिस्ट्रेशन बिना दिक्कत के पूरा हो जाता है।
AgriStack Farmer ID Registration में आम समस्याएँ और समाधान
| समस्या | समाधान |
|---|---|
| OTP नहीं आया | सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल आधार से लिंक है। फिर से प्रयास करें। |
| वेबसाइट नहीं खुल रही | वेबसाइट पर जयादा ट्रेफिक वाले समय से बचें, ब्राउज़र का cache साफ करें और फिर खोलें। |
| आवेदन लंबा समय से pending है | AgriStack Helpline से संपर्क करें। |
| जमीन के रिकॉर्ड गलत हैं | अपने राज्य के Bhulekh पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट करें और फिर आवेदन करें। |
📌 किसानों को सलाह दी जाती है कि किसी भी समस्या में केवल आधिकारिक पोर्टल या CSC केंद्र से मदद लें।
Farmer ID को लेकर आम गलतफहमियां
Farmer ID को लेकर कई बार किसानों में भ्रम या गलत जानकारी फैल जाती है। कुछ आम गलतफहमियां इस प्रकार हैं:
- Farmer ID बनवाने से कोई योजना बंद हो जाएगी – यह बिल्कुल सही नहीं है। Farmer ID केवल डिजिटल पहचान है, किसी योजना को रोकती या बदलती नहीं है।
- Farmer ID हर जगह अभी अनिवार्य है – अभी सभी राज्यों में यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे कई योजनाओं में जरूरी बनती जा रही है।
- Fake agents द्वारा डराया जाना – कुछ लोग पैसे लेकर या डराकर Farmer ID बनवाने की सलाह देते हैं। केवल CSC केंद्र या सरकारी कैंप से ही प्रक्रिया कराएँ।
- Farmer ID से कोई नया अनुदान मिलेगा – Farmer ID कोई नई योजना नहीं है, यह सिर्फ पहचान और डेटा सिस्टम है।
- दस्तावेज़ बार-बार जमा करने पड़ेंगे – सही और verified दस्तावेज़ जमा करने के बाद बार-बार देने की जरूरत नहीं है।
Safety Notice (सुरक्षा संबंधी सावधानियाँ)
Farmer ID बनवाते समय कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करना चाहिए ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे:
- रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त है – किसी भी एजेंट या निजी व्यक्ति को पैसे न दें।
- OTP या आधार जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें – केवल CSC केंद्र या सरकारी कैंप पर ही पहचान सत्यापन करें।
- WhatsApp, फोन कॉल या सोशल मीडिया से रजिस्ट्रेशन से बचें – धोखाधड़ी होने का खतरा होता है।
- सिर्फ आधिकारिक पोर्टल और केंद्रों का उपयोग करें – केवल सरकार या CSC द्वारा मान्य माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करें।
इन सावधानियों का पालन करने से आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहेगी और आप सही तरीके से Farmer ID का लाभ ले पाएँगे। Janhit e-Solution केवल जानकारी देता है, हम किसी agent से जुड़े नहीं हैं।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
- Ministry of Agriculture & Farmers Welfare, Govt. of India – https://agricoop.nic.in
- Official AgriStack Portal – https://www.agristack.gov.in
- PM-Kisan Yojana Guide – https://pmkisan.gov.in
- CSC Services Information – https://csc.gov.in
- State Agriculture Department Websites – अपने राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक साइट देखें
Farmer ID हेल्पलाइन और संपर्क जानकारी
Farmer ID से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए किसान निम्न हेल्पलाइन नंबर और संपर्क माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
| सुविधा / Service | संपर्क / Contact Details |
|---|---|
| Kisan Call Centre (KCC) | 1800-180-1551 |
| National Helpline | 1800-123-4567 |
| State Agriculture Departments | अपने राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय |
| CSC (Common Service Centre) | नजदीकी CSC केंद्र में जाकर जानकारी और सहायता प्राप्त करें |
📌 किसान केवल अधिकारिक माध्यम से ही Farmer ID से जुड़ी जानकारी लें। किसी अनजान एजेंट या व्यक्तिगत कॉल/WhatsApp से सलाह लेने से बचें।
क्या Farmer ID बनाना अनिवार्य है?
अभी सभी राज्यों में यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे कई सरकारी योजनाओं में Farmer ID जरूरी
होती जा रही है।
क्या Farmer ID बनवाने के लिए कोई फीस देनी पड़ती है?
सरकारी पोर्टल पर खुद से आवेदन करना पूरी तरह से मुफ्त है। हालांकि अगर आप सीएससी सेंटर के जरिए आवेदन करवाते हैं तो आपको उनके द्वारा निर्धारित मामूली सेवा शुल्क देना पड़ सकता है।
क्या एक ही परिवार के दो सदस्य अलग अलग आईडी बनवा सकते हैं?
हाँ बशर्ते दोनों सदस्यों के नाम पर अलग अलग खेती योग्य भूमि का रिकॉर्ड मौजूद हो। आईडी का मुख्य आधार भूमि का मालिकाना हक ही होता है।
क्या किरायेदार किसान (tenant farmers) भी Farmer ID बनवा सकते हैं?
यह राज्य सरकारों के नियमों पर निर्भर करता है। कुछ राज्यों में बटाईदारों के लिए विशेष पंजीकरण की व्यवस्था है लेकिन मुख्य रूप से यह भूमि स्वामियों के लिए ही है। अधिक जानकारी नजदीकी CSC केंद्र या राज्य कृषि विभाग से ली जा सकती है
मोबाइल नंबर खो जाने पर आईडी कैसे अपडेट करें?
आप पोर्टल पर जाकर अपने आधार नंबर के जरिए नया मोबाइल नंबर लिंक करने का अनुरोध कर सकते हैं या नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
Farmer ID बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?
आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, जमीन के रिकॉर्ड (फ़रद, खतौनी, जमाबंदी) और बैंक खाता
विवरण।
Farmer ID और PM-Kisan का क्या संबंध है?
भविष्य में PM-Kisan जैसी योजनाओं में Farmer ID verification जरूरी हो सकती है।
अगर आधार और जमीन के कागजों में नाम अलग है तो क्या करें?
अगर नाम में ज्यादा अंतर है, तो सिस्टम आपकी आईडी तुरंत नहीं बनाएगा। यह आवेदन वेरिफिकेशन के लिए आपके हल्का पटवारी के पास जाएगा। पटवारी द्वारा वेरीफाई करने के बाद आईडी बन जाएगी।
क्या इसके लिए कोई फीस लगती है?
नहीं, किसान खुद ऑनलाइन फ्री में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर आप CSC सेंटर या जन सेवा केंद्र से करवाते हैं, तो वे निर्धारित शुल्क ले सकते हैं।
Final Conclusion
दोस्तों, यह था Farmer ID Card बनाने का पूरा प्रोसेस। Farmer ID किसानों के लिए आने वाले समय में एक मजबूत digital identity बनने जा रही है। अगर इसे सही और सुरक्षित तरीके से बनवाया जाए, तो यह सरकारी योजनाओं तक सीधी पहुंच के लिए कारगर साबित हो सकती है। अगर आपको रजिस्ट्रेशन में कोई दिक्कत आ रही है, तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। ऐसी ही और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए Janhit e-Solution को विजिट करते रहें।
🔔 फ्री अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें!
📲 स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं, फॉर्म अपडेट और रिजल्ट सीधे WhatsApp पर।
👉 अभी Join करें⚠️ ज्वाइन करने पर आपका नंबर कोई नहीं देख सकता। यह पूरी तरह सुरक्षित है।

![CSC Services List : सभी नई सेवाओं की पूरी जानकारी [ Hindi List 2026] CSC Services List जन सेवा केंद्र (CSC) की सभी नई सेवाओं की पूरी जानकारी [Hindi List]](https://janhitesolution.com/wp-content/uploads/2026/01/CSC-Services-List-जन-सेवा-केंद्र-CSC-की-सभी-नई-सेवाओं-की-पूरी-जानकारी-Hindi-List-218x150.webp)





