DBT Aadhaar link Online एक जरूरी प्रक्रिया है, जिसके बिना सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में नहीं आता। हरियाणा और केंद्र सरकार की किसी भी योजना (जैसे पेंशन, किसान सम्मान निधि, या DAYALU योजना) का पैसा सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए आपका बैंक खाता NPCI (National Payments Corporation of India) से मैप होना अनिवार्य है। कई लोग मानते हैं कि सिर्फ बैंक खाते में आधार लिंक करवा लेना काफी है, लेकिन ऐसा नहीं है।
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना सबसे ज्यादा जरूरी है। विशेषकर हरियाणा के निवासियों के लिए, अपना परिवार पहचान पत्र (Family ID) अपडेट रखने के साथ-साथ DBT चालू रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अगर आपका आधार कार्ड NPCI के माध्यम से बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो पेंशन, किसान सम्मान निधि, गैस सब्सिडी जैसी राशि रुक सकती है।
इस आर्टिकल में हम आपको step-by-step बताएंगे कि कैसे आप अपने Aadhaar को DBT से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं और अपना DBT status check online कैसे कर सकते हैं।
Table of Contents
DBT Aadhaar Link क्या होता है?
DBT का मतलब है Direct Benefit Transfer (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण)। इस सिस्टम से सरकार का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है। जब सरकार कोई ऐसी योजना शुरू करती है जिसमें आपको आर्थिक सहायता मिलनी होती है, तो उनमें से अधिकतर योजनाओं का पैसा Direct Benefit Transfer के माध्यम से ही आपके खाते में आता है।
लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप अपना DBT link bank account करवाएं। आपका आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और NPCI मैपर आपस में जुड़े होने चाहिए।
CSC अनुभव: मेरे पास अक्सर ऐसे ग्रामीण आते हैं जिनकी समस्या होती है कि “भाई मैंने आधार तो बैंक में जमा करवा रखा है, तो मेरा PM KISAN का पैसा क्यों नहीं आया?” जब उनका स्टेटस चेक करते हैं, तो पता चलता है कि उनका खाता DBT के लिए इनेबल नहीं है। अब आप घर बैठे Aadhar card bank dbt online चालू कर सकते हैं।
DBT Aadhaar Link क्यों जरूरी है?
आज लगभग सभी सरकारी योजनाएँ DBT से जुड़ी हैं, जैसे – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, गैस सब्सिडी।
- सही तरीके से DBT link account online न होने पर आपका पैसा अटक जाता है या पेमेंट फेल हो जाती है।
- आपकी पहचान बैंक और Aadhaar दोनों से वेरिफाई होती है, जिससे धोखाधड़ी कम होती है।
- भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल DBT Bharat के निर्देशों के अनुसार, भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए Aadhaar authentication + NPCI mapping को अनिवार्य कर दिया गया है।
DBT चालू करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड की कॉपी
- बैंक पासबुक की कॉपी
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
- NPCI मैपिंग फॉर्म (Aadhaar Seeding and NPCI Mapping Form)
(ध्यान दें: मोबाइल नंबर हमेशा एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि OTP उसी पर आएगा। अगर नंबर बदल गया है, तो पहले UIDAI पोर्टल पर इसे अपडेट करवा लें।) 👉 यह भी पढ़ें:Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: अब घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर
VLE / CSC संचालकों के लिए विशेष जानकारी
यदि आप किसी नागरिक का फॉर्म भर रहे हैं और उनका DBT स्टेटस UIDAI पोर्टल पर “Inactive” (निष्क्रिय) दिखा रहा है, लेकिन बैंक का कहना है कि खाता लिंक है, तो समस्या NPCI मैपर की है। नागरिक को अपनी बैंक शाखा में जाकर विशेष रूप से “DBT चालू करने” और “NPCI मैपिंग फॉर्म” भरकर जमा करने के लिए कहें।
DBT Aadhaar Link Online Process (स्टेप बाय स्टेप)
अगर आप बैंक ब्रांच की लाइनों में नहीं लगना चाहते, तो आप Bank dbt online apply कर सकते हैं। इसे आप दो मुख्य तरीकों से कर सकते हैं:
तरीका 1: बैंक इंटरनेट बैंकिंग (Bank dbt online login)
यदि आपके पास अपने बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा है, तो आप आसानी से ऑनलाइन लिंकिंग कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या Bank dbt app (जैसे SBI Yono, PNB One) खोलें।
- अपना यूज़रनेम और पासवर्ड डालकर Bank dbt login पूरा करें।
- ‘e-Services’ या ‘Services’ सेक्शन में जाएँ।
- उदाहरण के लिए, यदि आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है, तो आप ‘Update Aadhaar’ सेक्शन में जाकर Sbi bank dbt online सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अपना आधार नंबर डालें और OTP वेरिफाई करके सबमिट करें।
तरीका 2: NPCI पोर्टल के माध्यम से
स्टेप 1: NPCI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- वेबसाइट खोलें: npci.org.in
- होम पेज पर Consumer पर क्लिक करें
- फिर Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)

जरूरी सलाह: अगर आप ये प्रक्रिया मोबाइल से करना चाहते हैं तो Chrome browser का ही इस्तेमाल करें।
स्टेप 2: NPCI Aadhaar Seeding / De-Seeding Form खोलें
जब आप Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) पर क्लीक करते हैं होम पेज खुल जायेगा यहाँ आपको Aadhaar Seeding / De-Seeding पर क्लिक करना है जैसे ही आप क्लिक करेंगे उसी विंडो में DBT Aadhaar Link के लिए यह वाला फॉर्म सामने (जैसा निचे चित्र में दिखाया गया है ) आता है। जिसे भरने के लिए आपको निचे दिए सभी स्टेप्स ध्यान पुर्वंक फॉलो करने हैं –

स्टेप 3: आधार नंबर भरें
Enter your Aadhaar के निचे बॉक्स में अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें।
स्टेप 4: Aadhaar Seeding / De-Seeding चुनें
अगर आप कन्फर्म है की पहले कभी लिंक नहीं किया है व् अपने बैंक खाते को आधार से जोड़ना चाहते है → Seeding ऑप्शन का चुनाव करें
स्टेप 5: बैंक की जानकारी भरें
- Select Your Bank पर क्लिक करते ही बैंक नाम की लिस्ट ओपन होगी उस बैंक का चुनाव करें जिस बैंक के खाते को आप आधार के साथ लिंक करना चाहते हैं
- जहाँ Account Number लिखा है वहाँ अपना खाता नंबर सही-सही डालें
- Confirm Account Number की जगह वही खाता नंबर दोबारा डालें (यह इसलिए है ताकि कोई गलती न रहे)
स्टेप 6: शर्तें स्वीकार करें व् Captcha code भरें
- जहाँ आपने अपनी बैंक अकाउंट डाली हैं ठीक उसके नीचे दिया हुआ Terms & Conditions वाला बॉक्स टिक करें
- इसके बाद ठीक इसी के निचे बॉक्स में जैसा स्क्रीन पर दिखे वैसा ही Captcha code भरें
स्टेप 7: Submit या Reset
- Submit यह फॉर्म आगे भेजने के लिए
- Reset यह सारी जानकारी मिटाने के लिए
सब जानकरी सही भरने के बाद Submit पर क्लिक करें। यदि आपक जानकारी को दुबारा भरना चाहते हैं तो आपको Reset पर क्लिक करके आप अपनी सारी जानकारी दुबारा भर सकते हैं .
स्टेप 8: अंतिम OTP डालें
सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल पर आया OTP डालें व् सबमिट करें .
अगर आप यह प्रकिर्या सही से कर लेते हैं तो आपका खाता आमतौर पर 24 से 48 घंटे में DBT लिंक हो जाता है।
ध्यान दें – यह प्रक्रिया आपको एक निश्चित समय में पूरी करनी होती है यहाँ आपको लगभग 7 मिनट का समय दिया जाता है इसके बाद Session Expired हो जाता है .
DBT Status Check Online (आधार DBT स्टेटस कैसे चेक करें?)
आवेदन करने के बाद यह जानना सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपका खाता NPCI से मैप हुआ है या नहीं। लोग अक्सर पूछते हैं कि अपना Bank DBT status check online कैसे करें। यहाँ इसके सबसे आसान तरीके दिए गए हैं:
1. Aadhaar DBT status check (UIDAI वेबसाइट से)
- सबसे पहले
myaadhaar.uidai.gov.inपर जाएं। - लॉग इन करें और Bank Seeding Status विकल्प चुनें।
- यहाँ आपको आपके उस बैंक का नाम दिखाई देगा जिसमें वर्तमान में DBT चालू है। यह Bank DBT status check करने का सबसे सटीक तरीका है।
2. NPCI DBT status check (NPCI वेबसाइट से)
अब हम आपको घर बैठे आधार को DBT से जोड़ने का पूरा तरीका बता रहे हैं। जिसे फोलो करके आप बिना किसी परेशानी आधार को बैंक खाते से DBT के लिए लिंक कर सकेंगे। प्रक्रिया निम्नलिखित स्टेप से पूरी करें।
3. DBT status check with mobile number (क्या यह संभव है?)
बहुत से लोग सर्च करते हैं कि क्या केवल मोबाइल नंबर से DBT स्टेटस देखा जा सकता है? इसका जवाब है कि सीधे तौर पर DBT status check with mobile number की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा कारणों से आपको अपना आधार नंबर डालना ही होगा, और ओटीपी उसी मोबाइल नंबर पर आएगा जो आधार से लिंक है। बिना OTP के आप स्टेटस नहीं देख सकते।
4. DBT payment status कैसे देखें?
यदि आपका बैंक NPCI से जुड़ चुका है, लेकिन फिर भी किसी योजना (जैसे पेंशन या किसान सम्मान निधि) का पैसा नहीं आया है, तो आपको योजना का DBT payment status चेक करना चाहिए।
- यह आप सरकारी पोर्टल DBT Bharat (dbtbharat.gov.in) पर जाकर या संबंधित योजना की वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।
आम समस्याएँ और उनका समाधान (CSC अनुभव से)
| समस्या / Error | इसका मतलब क्या है? | CSC अनुभव से समाधान |
| Record Not Found | आधार NPCI सिस्टम में बैंक से लिंक नहीं है। | NPCI पोर्टल पर जाकर Fresh Aadhaar Seeding करें। |
| OTP नहीं आ रहा | आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। | नज़दीकी Aadhaar Center जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराएँ। |
| DBT Enabled लेकिन पैसा नहीं आया | योजना वाले पोर्टल पर बैंक डिटेल अपडेट नहीं है। | संबंधित योजना की साइट पर जाकर बैंक डिटेल दोबारा सेव करें। |
महत्वपूर्ण लिंक for DBT Aadhaar Link Online
| लिंक/संसाधन का नाम | उद्देश्य / विवरण | आधिकारिक लिंक |
|---|---|---|
| DBT पोर्टल (Official) | DBT योजना की जानकारी, Aadhaar Seeding, और भुगतान स्टेटस ट्रैक करना | https://dbtbharat.gov.in/ |
| UIDAI – Aadhaar Bank Seeding Status | Aadhaar बैंक लिंकिंग स्टेटस चेक करना, नाम/मोबाइल अपडेट करना | https://uidai.gov.in/ |
| NPCI Official Website | NPCI के माध्यम से DBT भुगतान, APBS, BASE प्लेटफॉर्म और डिजिटल पेमेंट जानकारी | https://www.npci.org.in/ |
| Schemes Overview | सरकार की सभी योजनाओं और लाभ की जानकारी | सरकारी योजनायें |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
बैंक खाते को आधार से जोड़ने और NPCI DBT मैपिंग में क्या अंतर है?
आधार जोड़ना सिर्फ KYC प्रक्रिया है। सरकारी योजनाओं का पैसा पाने के लिए आपको बैंक को विशेष रूप से अपने खाते को NPCI से मैप करने का निर्देश देना होता है।
क्या DBT Aadhaar link करना जरूरी है?
हाँ, इसके बिना आपको PM Kisan, पेंशन या LPG सब्सिडी जैसे सरकारी लाभ नहीं मिलेंगे।
क्या मैं अपने मोबाइल से Bank dbt online apply कर सकता हूँ?
हाँ, आप अपने बैंक के आधिकारिक Bank dbt app या नेट बैंकिंग के जरिए इसे अप्लाई कर सकते हैं।
मेरे पास 3 अलग-अलग बैंक खाते हैं। सरकारी योजना का पैसा किसमें आएगा?
सब्सिडी केवल उसी एक खाते में आएगी जो सबसे अंत में (सबसे हाल ही में) NPCI डेटाबेस के साथ मैप किया गया है। यदि आप DBT के लिए नया खाता लिंक करते हैं, तो पुराना खाता सब्सिडी ट्रांसफर के लिए अपने आप डिएक्टिवेट हो जाएगा।
ऑनलाइन DBT लिंक होने में कितना समय लगता है?
फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आमतौर पर 24 से 48 घंटे का समय लगता है।
मेरा DBT स्टेटस पोर्टल पर “Inactive” दिखा रहा है, मुझे क्या करना चाहिए?
इसका मतलब है कि NPCI मैपिंग फेल हो गई है या पेंडिंग है। आपको अपनी बैंक शाखा में जाकर ‘NPCI मैपिंग फॉर्म’ दोबारा भरना होगा और बैंक मैनेजर से NPCI मैपर को अपडेट करने के लिए कहना होगा।
बैंक में फॉर्म जमा करने के बाद DBT ऑनलाइन अपडेट होने में कितना समय लगता है?
बैंक में फॉर्म जमा करने के बाद, आमतौर पर NPCI मैपर को अपडेट होने में 2 से 7 कार्य दिवस (Working Days) लगते हैं। आप UIDAI पोर्टल पर जाकर अपना फाइनल स्टेटस चेक कर सकते हैं।
DBT Aadhaar Link Online करना आज के डिजिटल दौर में बेहद आसान और जरूरी हो गया है। यदि ऑनलाइन प्रक्रिया या Aadhaar DBT status check के दौरान आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो आप कमेंट के माध्यम से Janhit e-Solution से संपर्क कर सकते हैं और उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
🚀 आज ही जुड़ें और फ्री अपडेट्स पाएं!
📲 स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं, फॉर्म अपडेट और रिजल्ट — सबसे पहले WhatsApp पर।
👉 अभी WhatsApp Channel Join करें












![Haryana Happy Card Status Check कैसे करें – पूरी जानकारी [100% FREE] Haryana Happy Card Status Check कैसे करें – पूरी जानकारी](https://janhitesolution.com/wp-content/uploads/2025/08/Haryana-Happy-Card-Status-Check-कैसे-करें-–-पूरी-जानकारी-100x70.webp)

