Haryana Chirag Yojana 2026-27: Free Private School Admission Haryana (Class 6-12) | Last Date, Form PDF

Haryana Chirag Yojana 2026-27 Last Date, Form PDF
Haryana Chirag Yojana 2026-27 Last Date, Form PDF

हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा एक बेहतरीन प्राइवेट स्कूल में शिक्षा प्राप्त करे और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अक्सर यह सपना अधूरा रह जाता है। हरियाणा सरकार की हरियाणा चिराग योजना 2026 ने इसी सपने को सच कर दिखाया है।

मौलिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Haryana Chirag Yojana 2026-27 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और मेधावी बच्चे मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिला ले सकते हैं। अगर आप भी chirag yojana admission 2026 का इंतज़ार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है।

सरकार ने इस साल Chirag scheme haryana admission के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए आय सीमा को बढ़ा दिया है। इस विस्तृत आर्टिकल में हम आपको Chirag scheme admission process, जरूरी दस्तावेज़, आवेदन फॉर्म और free private school admission haryana पाने का सबसे सटीक तरीका बताएंगे।

Table of Contents

चिराग योजना क्या है? (Cheerag Scheme Full Form & Overview)

‘चिराग’ (CHEERAG) योजना के तहत हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों का दाखिला मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में बिल्कुल मुफ्त करवाया जाता है। बच्चों की ट्यूशन फीस का भुगतान सीधा हरियाणा सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों को किया जाता है। हरियाणा चिराग योजना राज्य सरकार द्वारा गरीब छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में चलाई गई सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।

  • Cheerag Scheme Full Form: “मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान” (Chief Minister Equal Education Relief Assistance And Grant Scheme)।
  • योजना का उद्देश्य: सरकारी स्कूल के छात्रों को निजी स्कूलों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर प्रदान करना। जहां ट्यूशन फीस का पूरा भुगतान राज्य सरकार स्वयं सीधे निजी स्कूलों को करती है।

योजना एक नज़र में (Quick Overview):

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
योजना का नामहरियाणा चिराग योजना 2026-27
नोडल विभागमौलिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा
दाखिला कक्षाकक्षा 6वीं से 12वीं तक
आय सीमा₹1.8 लाख या उससे कम (PPP में सत्यापित)
आवेदन का प्रकारऑफलाइन (सीधे प्राइवेट स्कूल में जमा)
आवेदन फॉर्म फीसबिल्कुल निःशुल्क (Free)
आधिकारिक वेबसाइटharprathmik.gov.in

Chirag Yojana Eligibility Criteria 2026 (दाखिले के लिए पात्रता शर्तें)

चिराग योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ कड़े मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। अगर आप प्राइवेट स्कूल फ्री एडमिशन हरियाणा का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह chirag yojana eligibility 2026 ध्यान से पढ़ें:

  1. Cheerag Scheme Income Limit : जिन परिवारों की वार्षिक सत्यापित आय परिवार पहचान पत्र (PPP) में ₹1.8 लाख या उससे कम है, वे इसके पात्र हैं।
  2. पिछली शिक्षा सरकारी स्कूल से: Chirag yojana eligibility criteria 2026 के अनुसार, केवल वे छात्र ही पात्र होंगे जिन्होंने अपना पिछला शैक्षणिक वर्ष (2025-26) किसी ‘सरकारी विद्यालय’ से पास किया हो।
  3. समान खंड (Block Constraint): यह सबसे अहम नियम है। छात्र केवल उसी खंड (Block) के मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में दाखिला ले सकता है, जिस खंड के सरकारी स्कूल में वह वर्तमान में पढ़ रहा है। (हालाँकि, छात्र अपने ब्लॉक के एक से अधिक स्कूलों में आवेदन करने के लिए स्वतंत्र है)।

दाखिले का आधिकारिक शेड्यूल (Haryana Chirag Yojana 2026-27 Admission Last Date)

समय रहते चिराग योजना में एडमिशन कैसे लें, इसके लिए आपको शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस आधिकारिक समय-सारणी का पालन करना होगा:

गतिविधि का नाम (Event)निर्धारित तिथि (Date)
स्कूलों द्वारा नोटिस बोर्ड पर सीटों का प्रदर्शन10 मार्च 2026
छात्रों द्वारा आवेदन करने की अवधि (Start Date)13 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)30 मार्च 2026
लॉटरी / ड्रॉ निकालने की अवधि (यदि आवश्यक हो)01 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026
सफल छात्रों की दाखिला प्रक्रिया (मुख्य सूची)01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026
प्रतीक्षा सूची (Waiting List) के छात्रों का दाखिला16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Haryana Cheerag Scheme Documents Required (आवश्यक दस्तावेज)

पंजीकरण के समय आपके पास सभी जरूरी कागजात होने चाहिए ताकि कोई तकनीकी बाधा न आए। chirag yojana documents required की सूची इस प्रकार है:

  • परिवार पहचान पत्र (PPP): बच्चे की फैमिली आईडी होना सबसे जरूरी है, जिसमें आय सत्यापित हो।
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC): पिछले सरकारी स्कूल से प्राप्त एसएलसी (Transfer Certificate) अनिवार्य है (दाखिला कन्फर्म होने के बाद)।
  • छात्र का SRN Number: यह आपको वर्तमान सरकारी स्कूल से मिलेगा।
  • आधार कार्ड: छात्र और माता-पिता का पहचान पत्र।
  • आय/EWS प्रमाण पत्र: फैमिली आईडी में दर्ज आय का प्रमाण (6 महीने से पुराना न हो)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: छात्र की नवीनतम फोटो आवेदन पत्र पर लगानी होगी।

How to Apply for Cheerag Scheme Haryana? (आवेदन की प्रक्रिया)

Chirag yojana private school admission process पूरी तरह से ऑफलाइन है। बहुत से लोग ‘cheerag scheme haryana apply online’ खोजते हैं, लेकिन असल में आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  1. Chirag Yojana Form PDF प्राप्त करें: सबसे पहले विभाग द्वारा जारी निर्धारित आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। आप इसे निचे दिए डाउनलोड लिंक से या संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।
  2. सही जानकारी भरें: फॉर्म में छात्र की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, SRN नंबर, और PPP नंबर बिल्कुल सही-सही भरें।
  3. दस्तावेज़ संलग्न करें: सभी haryana cheerag scheme documents की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करना न भूलें।
  4. संबंधित स्कूल में जमा करें: अपने ब्लॉक के उस मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में जाएं जहां आप दाखिला चाहते हैं और फॉर्म जमा करें।
  5. पावती (Receipt) अवश्य लें: जब आप अपना आवेदन पत्र जमा करेंगे, तो स्कूल आपको एक पावती यानी रसीद अवश्य देगा। यह रसीद आपके आवेदन का एकमात्र प्रमाण है, इसे संभाल कर रखें।

यह भी पढ़ें - Post Matric Scholarship NSP में ऑनलाइन आवेदन पात्रता

Cheerag Scheme Admission Form PDF Download

अगर आप स्कूल या साइबर कैफे के चक्कर नहीं काटना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ही chirag yojana form pdf डाउनलोड कर सकते हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया cheerag scheme admission form pdf download करने का लिंक नीचे दिया गया है। इसका प्रिंट निकालें और ऊपर बताए गए तरीके से स्कूल में जमा करें।

 [Download Haryana Chirag Yojana Form PDF 2026 Here]

फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया यहाँ देखें – Cheerag Scheme Haryana application form guide

haryana chirag yojana 2026 admission process

Chirag Scheme Lottery Process (दाखिला और चयन प्रक्रिया)

  • सीधा दाखिला: यदि स्कूल में उपलब्ध सीटों के बराबर या उससे कम आवेदन प्राप्त होते हैं, तो सभी छात्रों को बिना किसी शर्त दाखिला दे दिया जाएगा।
  • लॉटरी प्रक्रिया: यदि आवेदन उपलब्ध सीटों से अधिक आते हैं, तो chirag scheme lottery process का इस्तेमाल किया जाएगा। 01 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026 के बीच संबंधित स्कूलों द्वारा अभिभावकों की उपस्थिति में लॉटरी (ड्रॉ) निकाली जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे।
  • डेटा अपडेट: सफल होने वाले छात्रों का डेटा बाद में विभाग के MIS पोर्टल पर अपडेट किया जाता है।

सामान्य गलतियां और उनसे बचाव

अक्सर देखा गया है कि छोटी गलतियों के कारण पात्र छात्रों का आवेदन रद्द हो जाता है:

  • गलत ब्लॉक का चयन: याद रखें कि आप केवल अपने वर्तमान खंड (Block) के स्कूलों में ही पात्र हैं। दूसरे ब्लॉक में फॉर्म न भरें।
  • आय का गलत विवरण: आवेदन में हमेशा वही आय बताएं जो आपकी फैमिली आईडी (PPP) में दर्ज और “Verified” है।
  • अधूरी जानकारी: फॉर्म भरते समय कोई भी कॉलम खाली न छोड़ें, विशेष रूप से चालू मोबाइल नंबर बिल्कुल सही भरें।

और पढ़ें – Dr Ambedkar Medhavi Chhattar Sanshodhit Yojna

सम्पर्क करने का विवरण (Contact & Helpdesk Details)

यदि आपको आवेदन करने में या स्कूल स्तर पर कोई समस्या आती है, तो आप सीधे शिक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं:

  • हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय हेल्पलाइन नम्बर: 0172-2560269
  • हरियाणा प्रारंभिक शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नम्बर: 0172-2560453
  • हेल्पडेस्क ईमेल (Secondary): edusecondaryhry@gmail.com
  • हेल्पडेस्क ईमेल (Primary): eduprimaryhry@gmail.com
  • विभागीय पता: स्कूल शिक्षा निदेशालय, हरियाणा सरकार, प्लाट नम्बर 1/बी, शिक्षा सदन, सेक्टर 5, पंचकूला, हरियाणा (134109)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

चिराग योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

अभिभावक अपने आवेदन संबंधित निजी स्कूलों में 13 मार्च से 30 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं।

क्या इस योजना के लिए फैमिली आईडी अनिवार्य है?

हाँ दाखिले के लिए बच्चे की फैमिली आईडी (PPP No.) का होना पूरी तरह अनिवार्य है।

क्या प्राइवेट स्कूल के छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं?

नहीं इस स्कीम के तहत केवल वही छात्र पात्र हैं जिन्होंने पिछला सत्र सरकारी विद्यालय से उत्तीर्ण किया हो।

इस योजना के लिए आय की सीमा कितनी है?

अभिभावकों की वार्षिक आय 8 लाख रूपये या उससे कम होनी चाहिए जो पीपीपी में सत्यापित हो।

क्या एक से अधिक स्कूल में आवेदन किया जा सकता है?

हाँ छात्र अपने खंड (Block) के एक से अधिक मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में आवेदन कर सकता है।

क्या PPP (Family ID) जरूरी है?

हाँ, बच्चों की फैमिली आईडी (PPP No.) अनिवार्य है।

Janit Kumar Jatain
Janit Jatain is a CSC-certified Village Level Entrepreneur (VLE) with over 13 years of experience in digital governance. Since 2012, he has been the driving force behind Janhit E-Solution, bridging the gap between government schemes and citizens in Haryana. He specializes in simplifying complex documentation, ensuring verified and accurate information for everyone.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here