हरियाणा SIR फॉर्म कैसे भरें: SIR वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म की पूरी जानकारी (Part A, B और C भरने का आसान तरीका)

हरियाणा SIR फॉर्म कैसे भरें SIR वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म की पूरी जानकारी (Part A, B और C भरने का आसान तरीका)
हरियाणा SIR फॉर्म कैसे भरें SIR वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म की पूरी जानकारी (Part A, B और C भरने का आसान तरीका)

निर्वाचन आयोग (Election Commission) द्वारा मतदाता सूची को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए एक बड़ा वोटर सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा वोटर वेरिफिकेशन का कार्य घर-घर जाकर किया जा रहा है। इसके लिए हर नागरिक को एक गणना प्रपत्र यानी SIR वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है।

यदि आप भी इंटरनेट पर खोज रहे हैं कि SIR Form Kaise Bhare या हरियाणा SIR फॉर्म कैसे भरें, तो यह वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म Step by Step Guide आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में 2002 वोटर लिस्ट के आधार पर SIR फॉर्म भरने की गाइड और नियमों को बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया है।

SIR फॉर्म ऑटोमैटिक चेकर टूल (Interactive Guide)

नीचे दिए गए टूल में अपनी सही जानकारी चुनकर आप तुरंत जान सकते हैं कि आपको फॉर्म का कौन सा हिस्सा भरना है:

🔎 SIR फॉर्म ऑटोमैटिक चेकर

अपनी जानकारी चुनें और जानें कि फॉर्म कैसे भरना है

SIR Survey Haryana: मुख्य विवरण

मुख्य बिंदुविवरण
अभियान का नामSpecial Intensive Revision Form / वोटर सत्यापन अभियान
प्राधिकरणनिर्वाचन आयोग (Election Commission)
सत्यापन का माध्यमबूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा वोटर वेरिफिकेशन
सत्यापन का मुख्य आधार2002 वोटर लिस्ट (2002 Voter List Haryana)
फॉर्म डाउनलोड/गाइडHaryana SIR Survey Form PDF Guide

Special Intensive Revision Process क्या है?

Special Intensive Revision Process (विशेष गहन पुनरीक्षण) का मतलब मतदाता सूची को पूरी तरह से अपडेट करना है। इसके तहत वर्तमान डेटा का मिलान पुरानी 2002 वोटर लिस्ट से किया जा रहा है।

नागरिकों के लिए जरूरी सूचना: बहुत से लोगों में यह भ्रम है कि यदि पुरानी लिस्ट में उनका नाम नहीं मिला, तो उनका मतदाता पहचान पत्र काट दिया जाएगा। ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह वोटर कार्ड वेरिफिकेशन केवल Voter List Update Haryana और डेटा को शुद्ध करने के लिए किया जा रहा है। आपका वर्तमान EPIC Number पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

SIR वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया Step by Step

SIR वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया (Step-by-Step)

जब आपके घर पर BLO इस फॉर्म को लेकर आएंगे, तो फॉर्म के सबसे ऊपरी हिस्से पर आपके वार्ड के BLO का नाम, मोबाइल नंबर और आपका वर्तमान विवरण (जैसे नाम, पता, भाग संख्या और क्रम संख्या) पहले से दर्ज होगा। आपको दाईं ओर अपनी एक नई पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी।

इस Haryana Voter Verification Form को भरने के लिए मुख्य रूप से तीन भाग दिए गए हैं, जिन्हें उम्र के अनुसार भरना होता है:

1. SIR फॉर्म Part A कैसे भरें? (41 वर्ष से अधिक आयु के लिए)

यह बॉक्स केवल उन मतदाताओं के लिए है जिनका नाम वर्ष 2002 या 2003 की मतदाता सूची में दर्ज था (सामान्यतः जिनकी उम्र आज 41 वर्ष से अधिक है)।

  • क्या भरें: इसमें आपको अपनी पुरानी 2002 की लिस्ट के अनुसार अपना नाम, EPIC Number, रिश्तेदार का नाम और संबंध दर्ज करना है।
  • इसके साथ ही अपना जिला, राज्य, विधानसभा क्षेत्र का नाम और संख्या लिखें।
  • यदि आपको अपनी पुरानी भाग संख्या और क्रम संख्या पता है, तो उसे भरें, अन्यथा इसे खाली छोड़ दें।
  • ध्यान दें: ऐसे मतदाताओं को SIR फॉर्म Part B पूरी तरह खाली छोड़ देना है।

2. SIR फॉर्म Part B कैसे भरें? (41 वर्ष से कम आयु के लिए)

यदि आपकी आयु 41 वर्ष से कम है या आपका मतदाता पंजीकरण वर्ष 2003 के बाद हुआ है, तो आपका नाम पुरानी लिस्ट में नहीं होगा।

  • क्या भरें: आपको SIR फॉर्म Part A को बिल्कुल खाली छोड़ देना है।
  • आपको SIR फॉर्म Part B में अपने परिवार के किसी ऐसे वरिष्ठ सदस्य (जैसे पिता, माता या दादा-दादी) का विवरण भरना है जिनका नाम वर्ष 2002 की लिस्ट में शामिल था।
  • यहाँ उस रिश्तेदार का नाम, उनका पुराना वोटर आईडी नंबर, संबंध और उनकी पुरानी विधानसभा क्षेत्र, भाग संख्या और क्रम संख्या दर्ज करनी होगी।
हरियाणा SIR वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें - Part A, Part B और Part C भरने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Part A और Part B में क्या भरें: विवाहित महिलाओं के लिए नियम

Haryana Electoral Roll Verification के दौरान विवाहित महिलाओं को विशेष ध्यान देना होगा। यदि किसी विवाहित महिला का नाम खुद 2002 की लिस्ट में नहीं था, तो उन्हें Part B में अपने पति या ससुराल का विवरण नहीं भरना है। उन्हें अपने मायके (पिता के घर) के रिकॉर्ड के अनुसार अपने पिता या माता की 2002 की डिटेल्स भरनी होंगी।

आवश्यक सलाह: यदि आपको अपनी या माता-पिता की पुरानी ‘भाग संख्या’ या ‘क्रम संख्या’ ढूंढने में परेशानी हो रही है, तो 2002 वोटर लिस्ट में नाम कैसे खोजें के चक्कर में ज्यादा परेशान न हों। आप इन छोटे बॉक्स को खाली छोड़ सकते हैं। जब आप फॉर्म जमा करेंगे, तो BLO अपने रिकॉर्ड से देखकर इसे खुद भर देंगे।

3. SIR Form Part C कैसे भरें? (सभी के लिए अनिवार्य)

यह भाग हर वर्ग के नागरिक को अनिवार्य रूप से अपनी वर्तमान जानकारियों के साथ भरना है:

  • व्यक्तिगत विवरण: यहाँ अपनी सही जन्म तिथि, 12 अंकों का आधार नंबर और चालू मोबाइल नंबर साफ अक्षरों में लिखें।
  • परिवार का विवरण: अपने पिता का नाम और उनका वर्तमान वोटर कार्ड नंबर, माता का नाम और उनका वोटर नंबर, तथा विवाहित होने पर पति/पत्नी का नाम और उनका वर्तमान वोटर आईडी नंबर दर्ज करें।

SIR Survey के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? (SIR Survey Documents)

वोटर सत्यापन अभियान को सफल बनाने के लिए फॉर्म के साथ नीचे दिए गए SIR Survey Documents की कॉपी लगाना जरूरी है:

  1. वोटर लिस्ट का पेज: वर्ष 2002 की सूची का वह पेज जिसमें आपका या आपके माता-पिता का नाम दर्ज है (भाग संख्या सहित)।
  2. पहचान पत्र: वर्तमान वोटर हेल्पलाइन कार्ड (EPIC Number) और आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
  3. वैकल्पिक दस्तावेज: यदि किसी का पुराना रिकॉर्ड बिल्कुल नहीं मिल रहा है, तो उन्हें वोटर कार्ड सत्यापन कैसे करें की प्रक्रिया के तहत अपना जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल या डोमिसाइल) तैयार रखना चाहिए।

BLO को SIR फॉर्म कैसे जमा करें?

  1. फॉर्म को अच्छी तरह भरने के बाद नीचे दिए गए घोषणा पत्र को पढ़ें।
  2. निर्दिष्ट स्थान पर मतदाता को अपने हस्ताक्षर (Sign) करने होंगे या बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाना होगा।
  3. अब इस फॉर्म को अपने क्षेत्र के नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जमा करवा दें।
  4. पावती (Receipt) लें: फॉर्म जमा करते समय नीचे दिए गए रसीद वाले हिस्से पर BLO के हस्ताक्षर और तारीख अवश्य लें, ताकि आपके पास वोटर लिस्ट अपडेट का प्रमाण रहे।

SIR Survey FAQs Hindi (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

EPIC नंबर क्या है और यह फॉर्म में कहाँ भरना है?

EPIC Number का मतलब इलेक्ट्रॉनिक फोटो इलेक्टोरल रोल नंबर होता है, जिसे आम भाषा में मतदाता पहचान पत्र संख्या (वोटर आईडी नंबर) कहते हैं। इसे आपको फॉर्म के Part A/B और Part C दोनों जगह संबंधित कॉलम में भरना है।

क्या मतदाता पंजीकरण के इस नए सर्वे से मेरा नाम कट जाएगा?

नहीं, Election Commission Voter Verification का उद्देश्य केवल फर्जी नामों को हटाना और वास्तविक मतदाताओं का वोटर लिस्ट सत्यापन करना है। सही फॉर्म भरने वाले किसी भी नागरिक का नाम नहीं कटेगा।

SIR Form 2026 Instructions in Hindi के अनुसार नए युवाओं को क्या करना है?

जिन युवाओं का नाम 2002 की लिस्ट में नहीं था, उन्हें वोटर कार्ड सत्यापन कैसे करें के तहत सिर्फ SIR फॉर्म Part B में अपने पिता या माता का 2002 का रिकॉर्ड भरना है और Part C में अपनी खुद की जानकारी देनी है।

यदि हमारे पास 2002 का कोई रिकॉर्ड न मिले तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में आप फॉर्म के पुराने कॉलम्स को खाली छोड़ दें और वर्तमान विवरण वाले भाग (Part C) को पूरा भरकर अपने जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र के साथ BLO को सौंप दें।

यह आर्टिकल Janhit E Solution द्वारा जनहित में जारी किया गया है। यदि आपका कोई और सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।

Janit Kumar Jatain
Janit Jatain is a CSC-certified Village Level Entrepreneur (VLE) with over 13 years of experience in digital governance. Since 2012, he has been the driving force behind Janhit E-Solution, bridging the gap between government schemes and citizens in Haryana. He specializes in simplifying complex documentation, ensuring verified and accurate information for everyone.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here