Haryana Kaushal Rozgar Nigam (HKRN): हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत जॉब सुरक्षा कर्मचारियों (Job Suraksha Employees) के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन, साइट पर अधिक ट्रैफिक और तकनीकी बारीकियों के कारण बहुत से कर्मचारी फॉर्म भरने में गलतियां कर रहे हैं।

यदि आप भी अपना फॉर्म सबमिट करने जा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहाँ जानकारी दी गई है के, फाइनल सबमिट से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

1. फॉर्म भरने का सही समय और वेबसाइट की स्थिति

वर्तमान में HKRN की वेबसाइट पर बहुत अधिक लोड है, जिसके कारण साइट काफी ‘बिजी’ चल रही है।

  • सुझाव: अपना फॉर्म ऐसे समय पर भरें जब ट्रैफिक कम हो, जैसे रात के समय या सुबह जल्दी।
  • तैयारी: फॉर्म भरने बैठने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की पीडीएफ (PDF) फाइलें अच्छी तरह बना लें।

2. अनुभव (Experience) का सटीक विवरण तैयार रखें

फॉर्म में अनुभव भरते समय सबसे ज्यादा गलतियां हो रही हैं। इससे बचने के लिए:

  • एक सफेद कागज पर अपने अनुभव की पूरी डिटेल पहले ही लिख लें।
  • अपने अनुभव को एक-एक साल के ‘कॉन्ट्रैक्ट ईयर’ के अनुसार बांटें (उदाहरण के लिए: 01-02-2018 से 31-01-2019 तक)।
  • यह सुनिश्चित करें कि 15 अगस्त 2024 तक का सारा डेटा सही अंतराल में दर्ज हो।

3. सर्विस हिस्ट्री का प्रिंट जरूर निकालें

फॉर्म भरने से पहले अपनी Service History का प्रिंटआउट निकाल लेना बहुत फायदेमंद होगा।

  • इसमें आपकी जॉइनिंग डेट, एग्जिट डेट और फर्म (ठेकेदार) का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होता है।
  • इसी जानकारी के आधार पर फॉर्म भरें ताकि डेटा में कोई अंतर न आए।

4. ठेकेदार (Contractor) की सही जानकारी

  • फॉर्म में प्रत्येक फर्म या ठेकेदार का मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है।
  • ध्यान रखें कि नंबर वही दें जो संबंधित फर्म का हो, क्योंकि विभाग वेरिफिकेशन के लिए कॉल कर सकता है।
  • नंबर देने से पहले एक बार ठेकेदार से बात कर लेना बेहतर होगा।

5. क्या फॉर्म भरने के बाद एडिट (Edit) किया जा सकता है?

जी हां, अगर आपसे कोई गलती हो गई है तो घबराएं नहीं।

  • वेबसाइट पर ‘Edit Application’ का बटन दिया गया है।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, आपका भरा हुआ फॉर्म फिर से खुल जाएगा।
  • सुधार करने के बाद आपको अपनी लाइव फोटो दोबारा कैप्चर करनी होगी और संशोधित फॉर्म को फिर से अपलोड करना होगा।

6. फाइनल सबमिट से पहले ‘View’ विकल्प का उपयोग करें

यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। फाइनल सबमिशन से पहले नीचे दी गई लिस्ट में हर दस्तावेज के सामने दिए गए ‘View’ बटन पर क्लिक करें।

  • जांचें कि जो अनुभव प्रमाण पत्र और सैलरी स्लिप आपने अपलोड की है, वह सही है या नहीं।
  • कई बार तकनीकी खराबी के कारण किसी और का डेटा शो हो सकता है, इसलिए इसे दोबारा चेक करना जरूरी है।

निष्कर्ष: अगर आप इन सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करते हैं, तो आपके फॉर्म में गलती होने की संभावना न के बराबर होगी और आपका डेटा आसानी से पास हो जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Job Security Portal Haryana Registration 2026: दस्तावेज, और आवेदन की पूरी जानकारी

🔔 फ्री अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें!

📲 स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं, फॉर्म अपडेट और रिजल्ट सीधे WhatsApp पर।

👉 अभी Join करें

⚠️ ज्वाइन करने पर आपका नंबर कोई नहीं देख सकता। यह पूरी तरह सुरक्षित है।

Janit Kumar Jatain
Janit Jatain is a CSC-certified Village Level Entrepreneur (VLE) with over 13 years of experience in digital governance. Since 2012, he has been the driving force behind Janhit E-Solution, bridging the gap between government schemes and citizens in Haryana. He specializes in simplifying complex documentation, ensuring verified and accurate information for everyone.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here