NSP OTR अगर आप राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो One Time Registration (OTR) एक अनिवार्य प्रक्रिया है। यह आपके लिए एक स्थायी और यूनिक पहचान (14 अंकों की OTR ID) बनाता है, जिसके ज़रिए आप भविष्य की सभी NSP स्कॉलरशिप योजनाओं में सरलता से आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि NSP OTR क्या है, इसे कैसे बनाएं और किन बातों का ध्यान रखें।

Key Details for (NSP OTR) Process

विवरणजानकारी
प्रक्रिया का नामOne Time Registration (OTR)
अनिवार्यतासत्र 2024-25 से अनिवार्य
उपयोगNSP स्कॉलरशिप के लिए
जारी करताभारत सरकार (NSP पोर्टल)
वेबसाइट लिंकscholarships.gov.in

NSP OTR – One Time Registration क्या है?

OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन, एक आधार आधारित यूनिक ID है जो छात्र की पहचान को सत्यापित करने के लिए बनाई जाती है। इसे एक बार बनाने के बाद, छात्र NSP पोर्टल की किसी भी छात्रवृत्ति योजना में उसी OTR ID से आवेदन कर सकता है।

महत्वपूर्ण:
2024-25 से सभी NSP स्कॉलरशिप फॉर्म के लिए OTR अनिवार्य कर दिया गया है।

OTR किसके लिए जरूरी है?

One Time Registration (OTR) उन सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है जो राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से केंद्र या राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली किसी भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं। विशेष रूप से ये छात्र शामिल हैं:

  • प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप के आवेदक
  • SC/ST/OBC/EWS/Minority वर्ग के छात्र
  • उच्च शिक्षा संस्थानों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र
  • वे छात्र जो पहली बार या नवीनीकरण के लिए आवेदन कर रहे हैं

ध्यान दें: 2024-25 सत्र से बिना OTR ID के NSP पर कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

NSP पोर्टल पर आवेदन के लिए OTR (One Time Registration)

NSP OTR बनाने की प्रक्रिया – Step-by-Step Guide

चरणविवरण
1️⃣scholarships.gov.in पर जाएं और “Apply for OTR” पर क्लिक करें।
2️⃣अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफाई करें।
3️⃣आधार नंबर या Aadhaar Enrollment ID दर्ज करें।
4️⃣आधार से जुड़ी जानकारी स्वतः भर जाएगी, उसे सत्यापित करें।
5️⃣Face Authentication के लिए NSP OTR App और Aadhaar FaceRD App इंस्टॉल करें।
6️⃣Reference Number के जरिए Face Auth पूरा करें।
7️⃣सफल Face Verification के बाद आपको SMS के माध्यम से 14 अंकों की OTR ID प्राप्त होगी।
8️⃣अब आप इसी OTR ID से NSP में लॉगिन करके छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड / एनरोलमेंट ID
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो (Face Auth के लिए)

किन बातों का रखें ध्यान

  • एक छात्र के लिए सिर्फ एक OTR ID बनाना वैध है।
  • OTR के बिना अब NSP पर कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
  • यदि Aadhaar पर Face Lock चालू है तो पहले उसे अनलॉक करें।
  • यदि आधार नहीं है, तो Enrolment ID या अभिभावक का Aadhaar इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी देखें – Azim Premji Scholarship 2026: छात्राओं को मिलेंगे ₹30,000 हर साल, Online Apply

अगर रजिस्ट्रेशन में समस्या आए तो क्या करें?

समस्या के समाधान के लिए ये उपाय करें:

समस्यासमाधान
OTP नहीं आ रहाआधार से लिंक मोबाइल नंबर चेक करें या आधार Biometric Lock ऑफ करें।
Face Auth फेल हो रहाकैमरा क्लियर रखें, अच्छी रोशनी में फोटो लें, और Face RD ऐप अपडेट करें।
वेबसाइट लोड नहीं हो रहीब्राउज़र का Cache क्लियर करें या किसी दूसरे ब्राउज़र में कोशिश करें।
Reference Number आ गया लेकिन OTR नहींFace Auth पूरा करें, तभी फाइनल OTR ID मिलेगी।

जरूरी ऐप्स डाउनलोड करने के लिंक

दोनों ऐप्स को मोबाइल में इंस्टॉल करना अनिवार्य है Face Authentication के लिए।

OTR ID बन गई? अब क्या करें?

अगर आपने NSP पोर्टल पर अपनी 14 अंकों की OTR ID सफलतापूर्वक बना ली है, तो अब आप नीचे दिए गए किसी भी छात्रवृत्ति के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं:

  • Har Chhatravratti Scholarship (हरियाणा की पोस्ट-मैट्रिक योजना)
  • NSP की सभी केंद्र और राज्य सरकार योजनाएं
  • प्री-मैट्रिक / पोस्ट-मैट्रिक / मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप

अगला कदम:

  1. संबंधित पोर्टल (जैसे Har Chhatravratti या NSP) पर लॉगिन करें
  2. अपनी OTR ID और आधार विवरण से आवेदन शुरू करें
  3. स्कॉलरशिप फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट करें

👉 ध्यान दें: हर स्कॉलरशिप योजना के लिए अलग आवेदन आवश्यक है, लेकिन OTR ID एक बार ही बनानी होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

  1. NSP OTR क्यों जरूरी है?

    OTR आपकी स्कॉलरशिप के लिए यूनिक ID बनाता है और 2024-25 से अनिवार्य है।

  2. क्या मैं बिना आधार के OTR बना सकता हूं?

    आधार एनरोलमेंट ID या अभिभावक के Aadhaar से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

  3. NSP OTR के लिए फीस लगती है क्या?

    नहीं, यह पूरी तरह निशुल्क है।

  4. Face Authentication नहीं हो रहा तो क्या करें?

    Aadhaar Biometric Lock को पहले अनलॉक करें और सही रोशनी में फोटो लें।

  5. क्या एक बार बनी NSP OTR ID को फिर से अपडेट किया जा सकता है?

    नहीं, OTR ID स्थायी होती है और दोबारा नहीं बनाई जा सकती।

🔔 फ्री अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें!

📲 स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं, फॉर्म अपडेट और रिजल्ट सीधे WhatsApp पर।

👉 अभी Join करें

⚠️ ज्वाइन करने पर आपका नंबर कोई नहीं देख सकता। यह पूरी तरह सुरक्षित है।

Janit Kumar Jatain
Janit Jatain is a CSC-certified Village Level Entrepreneur (VLE) with over 13 years of experience in digital governance. Since 2012, he has been the driving force behind Janhit E-Solution, bridging the gap between government schemes and citizens in Haryana. He specializes in simplifying complex documentation, ensuring verified and accurate information for everyone.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here