हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए HTET 2025 Notification जारी हो चुका है । बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने HTET 2025 Application Form भरने के लिए पोर्टल खोल दिया है । यदि आप प्राथमिक (PRT), माध्यमिक (TGT) या पोस्ट ग्रेजुएट (PGT) शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह परीक्षा पास करना आपके लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
इस बार आवेदन के लिए समय बहुत कम है, इसलिए HTET 2025 Last Date का इंतजार किए बिना अपना पंजीकरण जल्द पूरा करें । इस आर्टिकल में हम आपको HTET 2025 Apply Online करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे ताकि आपसे कोई गलती न हो।
HTET 2025 Key Details (मुख्य विवरण)
योजना और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई दी गई है:
| विवरण (Description) | महत्वपूर्ण जानकारी (Key Details) |
| आधिकारिक पोर्टल | htet.eapplynow.com |
| HTET 2025 Apply Online शुरू | 24 दिसंबर 2025 |
| HTET 2025 Last Date | 04 जनवरी 2026 Midnight |
| HTET 2025 Extended Last Date | 5 जनवरी 2026 Midnight |
| सुधार (Correction) की तिथि | 04.01.2026 से 05.01.2026 |
| परीक्षा की अवधि | 150 मिनट (ढाई घंटे) |
| सर्टिफिकेट की वैधता | लाइफ टाइम (Lifetime) |
HTET 2025 Application Fees (आवेदन शुल्क)
बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क श्रेणी और लेवल के आधार पर निम्नलिखित है:
- हरियाणा के SC और PH उम्मीदवार: एक लेवल के लिए ₹500, दो के लिए ₹900, और तीनों के लिए ₹1200 ।
- सामान्य/OBC (हरियाणा निवासी): एक लेवल के लिए ₹1000, दो के लिए ₹1800, और तीनों के लिए ₹2400 ।
- हरियाणा से बाहर के सभी उम्मीदवार: एक लेवल के लिए ₹1000, दो के लिए ₹1800, और तीनों के लिए ₹2400 ।
HTET 2025 Application Form: स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
फॉर्म भरने के लिए इन चरणों का सावधानीपूर्वक पालन करें:
स्टेप 1: पोर्टल पर लॉगिन करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://htet.eapplynow.com/ पर जाएं । होमपेज पर “Apply Online” पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “Click Here for New Registration” बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 2: व्यक्तिगत विवरण (Personal Details) दर्ज करें
- नाम: अपना नाम बिल्कुल वैसा ही लिखें जैसा आपकी 10वीं कक्षा (Matric) के प्रमाणपत्र में दर्ज है। छोटे नाम या अतिरिक्त स्पेस का उपयोग न करें। पुष्टि के लिए नाम दोबारा टाइप करें।
- पिता का नाम: अपने पिता का नाम भी मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार भरें और वेरिफिकेशन के लिए दोबारा दर्ज करें।
- जन्मतिथि (DOB): अपनी जन्मतिथि 10वीं के सर्टिफिकेट के अनुसार सही फॉर्मेट में भरें।
- संपर्क: अपना वर्तमान मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। सभी जरूरी मैसेज और OTP इसी नंबर पर आएंगे ।
स्टेप 3: पंजीकरण पूरा करें (Registration Success)
सभी जानकारी दोबारा चेक करने के बाद “Save & Proceed” पर क्लिक करें। सफल सबमिशन के बाद आपको “Registration Successful” का संदेश मिलेगा। अपनी Application ID को भविष्य के लिए नोट कर लें।
स्टेप 4: लॉगिन और शैक्षणिक योग्यता (Academic Details)
- Applicant Login पेज पर जाएं और अपनी Application ID/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद अपना स्टेटस चेक करें और “Fill your Academic Qualification Details” पर क्लिक करें।
- अपनी सभी शैक्षणिक योग्यताएं ध्यान से भरें और Save & Proceed पर क्लिक करें।
स्टेप 5: दस्तावेज और शुल्क (Payment & Submit)
अंत में, ये चरण पूरे करें:
- Upload Documents: फोटो (सफेद बैकग्राउंड), हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें ।
- Preview: पूरे फॉर्म को एक बार फिर से चेक करें।
- Payment & Submit: अपनी श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें ।
Frequently Asked Questions (FAQs)
HTET 2025 Last Date क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 जनवरी 2026 है ।
क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
नहीं, HTET की परीक्षा में कोई Negative Marking नहीं होती है ।
HTET 2025 Exam Date क्या है?
परीक्षा की आधिकारिक तिथियां सरकार की मंजूरी के बाद एडमिट कार्ड पर घोषित की जाएंगी ।
फोटो अपलोड करने के क्या निर्देश हैं?
फोटो रंगीन होनी चाहिए, जिसका बैकग्राउंड सफेद हो और कम से कम 60% चेहरा साफ दिखाई दे ।
क्या सर्टिफिकेट की वैधता सीमित है?
नहीं, अब HTET पासिंग सर्टिफिकेट की वैधता जीवन भर (Life Time) के लिए है ।
🔔 फ्री अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें!
📲 स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं, फॉर्म अपडेट और रिजल्ट सीधे WhatsApp पर।
👉 अभी Join करें⚠️ ज्वाइन करने पर आपका नंबर कोई नहीं देख सकता। यह पूरी तरह सुरक्षित है।




