Chirag Yojana School List 2026 2027 : हरियाणा फ्री प्राइवेट स्कूल दाखिला और ₹8 लाख आय का यू-टर्न

Chirag Yojana School List 2026 - 2027 PDF डाउनलोड करें - Direct Link
Chirag Yojana School List 2026 - 2027 PDF डाउनलोड करें - Direct Link

हरियाणा के मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा यू-टर्न लिया है! मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान (CHEERAG) योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आधिकारिक Chirag Yojana School List 2026 -2027 जारी कर दी गई है।

अब CHEERAG Scheme Haryana (चिराग योजना) के तहत आय सीमा को फिर से घटाकर ₹1,80,000 (1.80 लाख) कर दिया गया है।

👉 पहले इसे ₹8 लाख तक बढ़ाया गया था, लेकिन अब सरकार ने यह फैसला वापस ले लिया है।

अक्सर अभिभावक सही जानकारी न होने के कारण इस सुनहरे मौके को गँवा देते हैं। यदि आपका बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ रहा है और आप उसे शहर के टॉप प्राइवेट स्कूल में बिना किसी फीस के पढ़ाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

ज़रूरी सूचना (Urgent Alert):
चिराग योजना के ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 थी, जो अब समाप्त हो चुकी है।

Chirag Yojana 2026-27: मुख्य विवरण (Quick Summary)

विवरणअपडेट 2026
योजना का नामचिराग योजना (CHEERAG)
कक्षाएं6वीं से 12वीं
आय सीमा₹1.80 लाख
स्कूल1108 प्राइवेट स्कूल
कुल सीटें47,255
आवेदनऑफलाइन
अंतिम तिथि30 मार्च 2026

चिराग योजना 2026: बड़ा बदलाव (Latest Update)

विवरणपहले (जनवरी 2026)अब नया नियम
आय सीमा₹8 लाख₹1.80 लाख
पात्रतामिडिल क्लास शामिलकेवल गरीब वर्ग
स्थितिलागूवापस लिया गया

साफ शब्दों में: ₹8 लाख वाला नियम अब लागू नहीं है

अधिक जानकारी के लिए आप हमारी विस्तृत Cheerag Scheme Haryana गाइड पढ़ सकते हैं।

सीटों का पूरा विवरण (Class-wise Seats)

राज्य के 1108 प्राइवेट स्कूलों में:

  • कक्षा 6: 7,340
  • कक्षा 7: 7,146
  • कक्षा 8: 7,186
  • कक्षा 9: 7,168
  • कक्षा 10: 6,863
  • कक्षा 11: 5,829
  • कक्षा 12: 5,723

👉 कुल सीटें: 47,255

चिराग योजना 2026 के लिए नई पात्रता (Eligibility)

सरकार ने इस बार पात्रता नियमों को और भी आसान बना दिया है:

  • सरकारी स्कूल अनिवार्य: छात्र ने सत्र 2025-26 हरियाणा के किसी भी सरकारी स्कूल से पूरा किया हो।
  • आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय Family ID (PPP) में ₹1.80 लाख से कम होनी चाहिए।
  • ब्लॉक का नियम: छात्र केवल अपने मौजूदा ब्लॉक के मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में ही आवेदन कर सकता है।
  • पिछली कक्षा: छात्र का पिछली कक्षा में पास होना अनिवार्य है।
  • SLC (School Leaving Certificate) अनिवार्य

Chirag Yojana School List 2026 2027 एडमिशन शेड्यूल

शिक्षा विभाग (Directorate of School Education) के 24 मार्च 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार शेड्यूल इस प्रकार है:

  • प्राइवेट स्कूलों में फॉर्म जमा करना: 25 मार्च से 30 मार्च 2026 तक।
  • लकी ड्रा (Lottery Draw): 01 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026 के बीच।
  • सफल छात्रों का दाखिला (Phase 1): 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक।
  • खाली सीटों पर वेटिंग लिस्ट दाखिले: 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक।

आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

चिराग योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  1. स्कूल लिस्ट देखें: सबसे पहले आधिकारिक स्कूल लिस्ट PDF डाउनलोड करें और अपने ब्लॉक के स्कूलों के नाम चेक करें।
  2. फॉर्म भरें: आप हमारी वेबसाइट से Haryana Chirag Yojana Form PDF Download कर सकते हैं।
  3. दस्तावेज तैयार करें: फॉर्म के साथ ज़रूरी कागजात (नीचे दी गई चेकलिस्ट देखें) लगाएं।
  4. स्कूल में जमा करें: भरे हुए फॉर्म को सीधे उस प्राइवेट स्कूल में जाकर जमा करें जिसका नाम सरकारी लिस्ट में है।
  5. गाइड पढ़ें: फॉर्म भरने की अधिक बारीकियों के लिए हमारी Cheerag Scheme Application Form Guide देखें।

आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट चेकलिस्ट (Document Checklist)

फॉर्म जमा करते समय इन दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ ज़रूर ले जाएं (आप इसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं):

  • छात्र का आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र (Family ID – Verified Income ₹8 Lakh)
  • सरकारी स्कूल द्वारा जारी SLC (Original)
  • पिछली कक्षा का रिपोर्ट कार्ड (Result)
  • हरियाणा डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो

Chirag Yojana School List 2026 2027 } PDF डाउनलोड करें

शिक्षा विभाग ने जिला-वार उन सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की सूची जारी कर दी है जिन्होंने इस योजना के तहत सीटों की घोषणा की है। आप अपने जिले और ब्लॉक के अनुसार स्कूलों के नाम यहाँ देख सकते हैं:

क्यों है यह मौका खास?

चूंकि आय सीमा अब ₹8 लाख हो गई है, इसलिए इस बार आवेदनों की संख्या बहुत अधिक रहने वाली है।

प्रो-टिप: PDF डाउनलोड करने के बाद अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ‘Ctrl + F’ दबाएं और अपने ब्लॉक का नाम लिखें। इससे आपको 450+ स्कूलों की लंबी लिस्ट में से अपने पास के स्कूल तुरंत मिल जाएंगे। यदि संभव हो, तो एक से अधिक स्कूलों में फॉर्म जमा करें ताकि बच्चे के चयन की संभावना बढ़ जाए।

महत्वपूर्ण लिंक for Haryana Chirag Yojana Form PDF

Frequently Asked Questions (FAQs)

क्या ₹1.80 लाख से अधिक आय वाले आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, 2026 के नए नियमों के अनुसार ₹8 लाख तक की वार्षिक आय वाले सभी पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं।

क्या फॉर्म ऑनलाइन भी भरा जा सकता है?

नहीं, चिराग योजना के लिए केवल ऑफलाइन फॉर्म ही मान्य हैं जो सीधा संबंधित प्राइवेट स्कूल में जमा होते हैं।

क्या प्राइवेट स्कूल का छात्र इस योजना का लाभ ले सकता है?

नहीं, यह योजना केवल उन छात्रों के लिए है जो वर्तमान में सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है।

Janit Kumar Jatain
Janit Jatain is a CSC-certified Village Level Entrepreneur (VLE) with over 13 years of experience in digital governance. Since 2012, he has been the driving force behind Janhit E-Solution, bridging the gap between government schemes and citizens in Haryana. He specializes in simplifying complex documentation, ensuring verified and accurate information for everyone.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here