Antyoday Parivar Parivahan Yojana: अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आपके पास Parivar Pehchan Patra (PPP ID) है जिसमे आपकी पारिवारिक आय ₹1 लाख से कम है, तो सरकार की Antyoday Parivar Parivahan Yojana, जिसे आम भाषा में Happy Card योजना कहा जाता है, आपके लिए है। इस योजना के तहत आप ₹50 में कार्ड बनवाकर हर साल 1000 किलोमीटर की फ्री यात्रा हरियाणा रोडवेज बसों में कर सकते हैं।

यह लेख आपको बताएगा कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता क्या है, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, और कार्ड कैसे प्राप्त करें — आसान भाषा में, Step-by-Step।

Key Details – Antyoday Parivar Parivahan Yojana

विवरणजानकारी
योजना का नामAntyoday Parivar Parivahan Yojana (Happy Card)
राज्यहरियाणा
लाभसाल में 1,000 KM तक मुफ्त यात्रा (Haryana Roadways में)
पात्रतासालाना पारिवारिक आय ₹1 लाख या कम
शुल्क₹50 प्रति कार्ड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवश्यक दस्तावेजPPP ID, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर
वेबसाइटebooking.hrtransport.gov.in

Antyoday Parivar Parivahan Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step Guide)

Antyoday Parivar Parivahan Yojana हरियाणा Happy Card योजना साल में 1000 KM फ्री बस यात्रा कैसे पाएं

नीचे हमने Happy Card योजना में आवेदन की पूरी प्रक्रिया आसान शब्दों में बताई है:

Step 1: वेबसाइट खोलें

सबसे पहले ebooking.hrtransport.gov.in पर जाएं। यही योजना का आधिकारिक पोर्टल है।

Step 2: “Apply Happy Card” विकल्प चुनें

होमपेज पर आपको “Apply Happy Card” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

Step 3: Parivar Pehchan Patra (PPP ID) दर्ज करें

  • अपना PPP ID दर्ज करें
  • Captcha भरें
  • फिर “Send OTP” पर क्लिक करें

Step 4: OTP से मोबाइल नंबर सत्यापित करें

आपके PPP से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे दर्ज करें और Verify करें।

Step 5: लाभार्थी का चयन करें

आपके परिवार के सभी सदस्य सूची में दिखेंगे। उस सदस्य को चुनें जिसके लिए कार्ड बनवाना है।

Step 6: आधार और मोबाइल नंबर भरें

  • उस सदस्य का आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें
  • एक बार फिर OTP से वेरिफाई करें

Step 7: आवेदन जमा करें

सभी जानकारी जांचने के बाद “Apply” पर क्लिक करें। एक Reference Number मिलेगा जिसे सुरक्षित रखें।

Step 8: कार्ड प्राप्त करें

जब कार्ड तैयार हो जाएगा, तो आपके मोबाइल पर SMS आएगा।
इसके बाद आप Roadways डिपो जाकर ₹50 का भुगतान करके कार्ड ले सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज Antyoday Parivar Parivahan Yojana

  1. Parivar Pehchan Patra (PPP ID)
  2. आधार कार्ड
  3. मोबाइल नंबर (PPP से लिंक)
  4. पासपोर्ट साइज फोटो (डिपो पर मांगी जा सकती है)
  5. हरियाणा निवास प्रमाण

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) Antyoday Parivar Parivahan Yojana

क्रमविवरणलिंक
1️⃣आधिकारिक आवेदन पोर्टलebooking.hrtransport.gov.in
2️⃣Happy Card आवेदन लिंकApply for Happy Card
3️⃣Parivar Pehchan Patra (PPP ID) पोर्टलmeraparivar.haryana.gov.in
4️⃣योजना की गाइडलाइन / जनहित e-Solutionjanhitesolution.com
5️⃣हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइटharyana.gov.in
6️⃣योजना की जानकारी / उपयोगकर्ता मैनुअलDownload
7️⃣सहायता और हेल्पलाइन नंबरContact Support

Antyoday Parivar Parivahan Yojana सहायता के लिए संपर्क करें

24×7 सहायता केंद्र – संपर्क जानकारी (Helpline Contact Details)
स्थान / सेवासंपर्क नंबर
चंडीगढ़0172-2704014
दिल्ली ISBT (कश्मीरी गेट)011-43161053
गुरुग्राम0124-2320222
कंट्रोल रूम0172-5200600
मुख्यालय (Head Quarter)संचालन समय: 06:00 AM – 10:00 PM

📧 ईमेल: transport [at] hry [dot] nic [dot] in


📌 यदि आपको आवेदन में कोई तकनीकी समस्या आती है या आपको सहायता की आवश्यकता है, तो आप उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Grievance Redressal – शिकायत और समाधान केंद्र

अगर आप Haryana Roadways Online Services के उपयोगकर्ता हैं और आपको किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या का सामना करना पड़ा है, तो आप अपनी फीडबैक / शिकायत / सुझाव नीचे दिए गए तरीकों से दर्ज कर सकते हैं:

📝 शिकायत दर्ज करने के तरीके

स्थितिकार्रवाई
पहले चरण में शिकायत करना हैयूज़र डैशबोर्ड से लॉगिन करके “Grievance / Feedback” सेक्शन में दर्ज करें।
समाधान से असंतुष्ट हैंनीचे दिए गए Grievance Redressal Officer को अपनी शिकायत भेजें।

💡 यह सुविधा केवल लॉगिन करने के बाद उपलब्ध होती है।

📌 Grievance Redressal Officer – संपर्क जानकारी

विवरणजानकारी
पदGrievance Redressal Officer
पता2nd Floor, 30 Bays Building, Sector 17, Chandigarh
फोन नंबर0172-2704014 / +91 9467008780
ईमेलtransport [at] hry [dot] nic [dot] in
सम्बंधित सेवाHaryana Roadways Online Services

कृपया शिकायत दर्ज करते समय सटीक विवरण, आवेदन संख्या (यदि हो), और संपर्क जानकारी शामिल करें ताकि समाधान शीघ्रता से हो सके।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

  1. क्या हर परिवार के सदस्य को अलग Happy Card मिलेगा?

    हां, हर पात्र सदस्य के लिए अलग-अलग कार्ड बनवाना होता है।

  2. यह सुविधा कहां तक मान्य है?

    यह कार्ड सिर्फ हरियाणा रोडवेज की बसों में ही मान्य है।

  3. आवेदन के कितने दिन बाद कार्ड मिलेगा?

    सामान्यतः 10-15 दिनों में कार्ड तैयार हो जाता है।

  4. OTP नहीं आ रहा, क्या करें?

    PPP में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जांच करें या पोर्टल से अपडेट कराएं।

  5. कार्ड हर साल बनवाना होता है?

    हां, कार्ड की वैधता एक साल की होती है। हर साल नवीनीकरण करना होगा।

🔔 फ्री अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें!

📲 स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं, फॉर्म अपडेट और रिजल्ट सीधे WhatsApp पर।

👉 अभी Join करें

⚠️ ज्वाइन करने पर आपका नंबर कोई नहीं देख सकता। यह पूरी तरह सुरक्षित है।

Janit Kumar Jatain
Janit Jatain is a CSC-certified Village Level Entrepreneur (VLE) with over 13 years of experience in digital governance. Since 2012, he has been the driving force behind Janhit E-Solution, bridging the gap between government schemes and citizens in Haryana. He specializes in simplifying complex documentation, ensuring verified and accurate information for everyone.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here