चाहे प्राइवेट नौकरी (Private Job) हो या सरकारी, आजकल Police Character Certificate (चरित्र प्रमाण पत्र) एक बहुत ही अहम दस्तावेज बन गया है। अगर आप CSC सेंटर खोलना चाहते हैं, बैंक मित्र बनना चाहते हैं या किसी कंपनी में जॉब जॉइन कर रहे हैं, तो आपसे पुलिस वेरिफिकेशन जरूर मांगी जाती है।

अच्छी बात यह है कि हरियाणा के निवासियों को अब इसके लिए थाने के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से मात्र 50 रुपये में इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Haryana Police Character Certificate के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें और इसका पूरा प्रोसेस क्या है।

Key Details

Key PointDetails
Services/Document NamePolice Character Certificate
Issuing AuthorityHaryana Police
Application ModeOnline
Official Websitehttps://haryanapolice.gov.in/
StateHaryana
PurposeJob, Passport, Visa, Education
Processing Time7–15 Working Days
FeeAs per portal

Police Character Certificate की जरूरत कहाँ पड़ती है?

  • नई नौकरी (Job) जॉइन करते समय।
  • CSC सेंटर या आधार केंद्र लेने के लिए।
  • बैंक मित्र (Bank BC) बनने के लिए।
  • विदेश जाने के लिए (वीजा प्रोसेस में)।
  • किरायेदार सत्यापन (Tenant Verification) के लिए।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents for Police Character Certificate)

अप्लाई करने से पहले ये चीजें तैयार रखें:

  1. आधार कार्ड (Aadhaar Card) या कोई एक वैलिड आईडी प्रूफ।
  2. फैमिली आईडी (Parivar Pehchan Patra) – अगर है तो ठीक, वरना इसके बिना भी बन जाएगा।
  3. पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन की हुई)।
  4. मोबाइल नंबर (OTP के लिए)।

Fees: इसकी सरकारी फीस केवल ₹50 है।

MUST READ – Haryana Police Lost Property FIR Online 2026: मोबाइल या डॉक्यूमेंट गुम हो गया? घर बैठे करें रिपोर्ट (LPR Download)

Basic Eligibility for Police Character Certificate

  • Applicant हरियाणा का resident होना चाहिए
  • Valid Aadhaar card होना जरूरी
  • Mobile number Aadhaar से linked होना चाहिए

Police Character Certificate Online Apply Step-by-Step Process

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: पोर्टल पर लॉगिन करें

सबसे पहले हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट haryanapolice.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर ‘Citizen Services’ या ‘Citizen Login’ के बटन पर क्लिक करें।
  • अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो ‘Create Citizen Login’ पर क्लिक करके नाम और मोबाइल नंबर से आईडी बनाएं।
  • आईडी-पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
Harsamay Haryana Police Citizen Portal Citizen Login
Harsamay Haryana Police Citizen Portal Citizen Login
मदद चाहिए? अगर आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने या लॉगिन करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो हमारी यह स्टेप-बाय-स्टेप गाइड देखें: 👉 HarSamay Citizen Portal Haryana: रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की पूरी जानकारी

Step 2: Character Certificate विकल्प चुनें

  • लॉगिन होने के बाद आपको कई ऑप्शन दिखेंगे। ‘Character Certificate’ पर क्लिक करें।
  • अब ‘Add Character Certificate Request’ पर क्लिक करें।
Haryana Police Verification Certificate apply process

Step 3: फॉर्म भरें (Family ID से आसान तरीका)

आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा व् फॉर्म खुलने पर आपको सबसे पहले Family ID का ऑप्शन दिखेगा।

  • Family ID है: तो ‘Yes’ करें और अपनी आईडी डालें। इससे आपका नाम, पिता का नाम और पता अपने आप भर जाएगा (Error के चांस कम होंगे)।
  • Family ID नहीं है: तो ‘No Family ID’ चुनें और सारी जानकारी (नाम, पता, आधार नंबर) खुद टाइप करें।
  • Name: अपना फर्स्ट, मिडिल और लास्ट नेम भरें।
  • Relative Name: पिता (Father) का नाम डालें।
  • ID Type: आधार कार्ड या कोई अन्य आईडी चुनें और उसका नंबर डालें।
  • Purpose: किस काम के लिए बनवा रहे हैं (जैसे: For Private Job/CSC), वह लिखें।
  • Mode of Receiving: आप सर्टिफिकेट कैसे चाहते हैं? (By Hand या Online Download)।

Step 4: डॉक्यूमेंट अपलोड करें

  • अपनी आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड) की फोटो अपलोड करें।
  • ध्यान दें: फाइल का साइज 1 MB (1024 KB) से कम होना चाहिए।

Step 5: पता और थाना चुनें (Address Details)

  • अपना वर्तमान (Present) और स्थायी (Permanent) पता भरें।
  • Police Station: अपने इलाके का सही पुलिस थाना (Police Station) सेलेक्ट करें। यह सबसे जरूरी है क्योंकि वेरिफिकेशन वहीं से होगी।
  • क्या आपके ऊपर कोई क्रिमिनल केस है? इसमें ‘No’ चुनें।
  • अंत में चेकबॉक्स पर टिक करके ‘Submit’ कर दें।

Step 6: पेमेंट करें (Payment)

जैसे ही फॉर्म सबमिट होगा, आपको ‘Make Payment’ का ऑप्शन दिखेगा। UPI, Google Pay या Net Banking से 50 रुपये की सरकारी फीस जमा करें। Portal पर mentioned fee (time to time change हो सकती है)

नोट: भविष्य में प्रयोग के लिए पेमेंट रसीद का प्रिंट जरूर ले लें।

वेरिफिकेशन प्रोसेस क्या है? (Police Verification Process)

ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद आपका काम खत्म नहीं होता। असली काम अब शुरू होता है:

  1. आपका आवेदन आपके चुने हुए SP Office और वहां से आपके स्थानीय थाने (Local Police Station) में जाएगा।
  2. 2 से 3 दिन के अंदर थाने से आपके पास फोन आएगा।
  3. आपको अपने दो पड़ोसियों (Witnesses) को गवाह के तौर पर लेकर थाने जाना होगा।
  4. पुलिस वाले आपके और गवाहों के आधार कार्ड देखेंगे और साइन करवाएंगे।
  5. वे अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन सबमिट कर देंगे और आपका सर्टिफिकेट अप्रूव हो जाएगा।

कई जगहों का वेरिफिकेशन का कार्य पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है , हो सकता है यह प्रक्रिया आपके सलेक्ट किये गये थाने में भी लागु हो चुकी हो , जिसमे आपको थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ती व् 5 से 10 दिन में आपका Character Certificate पोर्टल क माध्यम से जारी कर दिया जाता है .

Download कैसे करें? (How to Download)

वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद (कुल समय 7-10 दिन):

  1. वापस Citizen Portal पर लॉगिन करें।
  2. ‘Search Status’ या ‘View Request Status’ पर क्लिक करें।
  3. अगर स्टेटस ‘Approved’ है, तो वहीं पर Download Certificate का नीला लिंक आ जाएगा।
  4. डिजिटल साइन वाला पीडीएफ डाउनलोड करें। यह हर जगह मान्य है।
डाउनलोड में समस्या? अगर स्टेटस Approved होने के बाद भी सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं हो रहा, तो समाधान के लिए यहाँ क्लिक करें: 👉 Haryana Police Verification Certificate Download: आसान तरीका और डायरेक्ट लिंक

Official Website – https://haryanapolice.gov.in/

Frequently Asked Questions (FAQ)

यह सर्टिफिकेट कितने दिन में बन जाता है?

इसमें 5 से 10 दिन का समय लगता है। यह इस पर निर्भर करता है कि आप थाने जाकर वेरिफिकेशन कितनी जल्दी करवाते हैं।

क्या पुलिस घर पर आती है?

ज्यादातर मामलों में पुलिस आपको फोन करके थाने बुलाती है। लेकिन कभी-कभी वे आपके पते पर भी आ सकते हैं यह चेक करने कि आप वहां रहते हैं या नहीं।

सर्टिफिकेट की वैलिडिटी (Validity) कितनी होती है?

हरियाणा पुलिस का करैक्टर सर्टिफिकेट जारी होने की तारीख से 6 महीने या 1 साल (जॉब की मांग के अनुसार) तक वैलिड रहता है। कई मामलों में यह सिर्फ तीन महीने तक वैलिड रहता है .

Haryana Police Character Certificate Online Apply कौन कर सकता है?

कोई भी Haryana resident जिसके पास valid Aadhaar है। Police Character Certificate के लिए अप्लाई कर सकता है .

सलाह

अक्सर लोग पेमेंट करने के बाद भूल जाते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने के 3 दिन बाद अगर पुलिस का फोन न आए, तो खुद एक बार थाने होकर आएं। इससे आपका सर्टिफिकेट बहुत जल्दी बन जाएगा।

जब आप Police Character Certificate वेरिफिकेशन के लिए थाने जाएं, तो अपने साथ आधार कार्ड की ओरिजिनल कॉपी और 2 पासपोर्ट साइज फोटो जरूर ले जाएं। साथ ही अपने गवाहों (पड़ोसियों) के आधार कार्ड की कॉपी भी साथ रखें ताकि आपको दोबारा चक्कर न काटने पड़ें।

अगर आपको Haryana Police Character Certificate Online Apply करने में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है, तो आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जा सकते हैं या आप comment करें या Contact Us के माध्यम से Janhit e-Solution से संपर्क करें। हमारी टीम आपको सही और भरोसेमंद guidance प्रदान करेगी।

🔔 फ्री अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें!

📲 स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं, फॉर्म अपडेट और रिजल्ट सीधे WhatsApp पर।

👉 अभी Join करें

⚠️ ज्वाइन करने पर आपका नंबर कोई नहीं देख सकता। यह पूरी तरह सुरक्षित है।

Janit Kumar Jatain
Janit Jatain is a CSC-certified Village Level Entrepreneur (VLE) with over 13 years of experience in digital governance. Since 2012, he has been the driving force behind Janhit E-Solution, bridging the gap between government schemes and citizens in Haryana. He specializes in simplifying complex documentation, ensuring verified and accurate information for everyone.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here