Haryana Police Verification Certificate : हरियाणा में नौकरी, पासपोर्ट, या अन्य सरकारी और निजी कामों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट (Character Certificate / Police Verification Certificate) आवश्यक होता है। पहले इसे पाने के लिए व्यक्ति को थाने या जिला पुलिस कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब हरियाणा पुलिस ने Citizen Service Portal और HarSamay Portal के माध्यम से इसे पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया है।

इस पोर्टल के जरिए आप अपने आवेदन की स्थिति (Status) चेक कर सकते हैं, और डिजिटल साइन किए हुए Character Certificate को सीधे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया बताएंगे, जिससे आप आसानी से अपना Haryana Police Verification Certificate ऑनलाइन डाउनलोड कर सकें।

Haryana Police Verification Certificate डाउनलोड स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया इस प्रकार है

पहला चरण: लॉगिन करें

ऑनलाइन पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले हरियाणा पुलिस की आधिकारिक Citizen Service Portal पर जाएँ.

यहाँ Sign in पर क्लीक करें और सिटीजन लॉग इन सलेक्ट करें आपके सामने लॉग इन विंडो ओपन होगी

यहाँ आपको अपनी हरियाणा पुलिस सिटीजन पोर्टल पर अकाउंट बनाते समय जो Mobile No. प्रयोग किया था उसी नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। अगर आपके पास पहले से पोर्टल आईडी नहीं है, तो “signup” के विकल्प से नया अकाउंट बनाएं।

Harsamay Haryana Police Citizen Portal Citizen Login

दूसरा चरण: Verification Service चुनें

लॉगिन करने के बाद पोर्टल में एक नई विंडो खुलेगी। अब आपको पोर्टल के Menu ऑप्शन में जाकर ‘Verification Service’ पर क्लिक करना है। यह विकल्प आपको पुलिस वेरिफिकेशन से संबंधित सभी सेवाओं तक पहुंच देता है, जैसे Character Certificate या Police Clearance Certificate

Haryana Police Verification Certificate download process

तीसरा चरण: Character Certificate Request खोजें

‘Verification Service’ पर क्लिक करने के बाद, अब आपको “Search & View Character Certificate Request” विकल्प पर क्लिक करना है।

यह विकल्प आपके द्वारा किए गए Character Certificate के आवेदन को ढूँढने और उसकी स्थिति देखने के लिए है। जैसे ही आप Search & View Character Certificate Request पर क्लिक करेंगे आपके सामने सभी पिछले आवेदन भी लिस्ट में दिखायेंगे जायेंगे , इसलिए सही Application Number और Date व आवेदन कर्ता के नाम का चयन करना ज़रूरी है।

police verification download online min.png

चौथा चरण: Status पेज खोलें

“Search & View Character Certificate Request” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने “View Status of Character Certificate” का होमपेज खुलेगा।

इस पेज पर आप अपने Character Certificate के आवेदन की वर्तमान स्थिति देख सकते हैं। यहां पर सभी आवश्यक विवरण जैसे Application Number, Application Date, Status, Stage, और Action दिखाई देंगे। जैसा की निचे इमेज में दिखाया गया है। यहाँ आपको पता लग जायेगा कि आपका सर्टिफिकेट अभी प्रोसेसिंग में है या डाउनलोड के लिए तैयार है। इस पेज पर सही आवेदन कर्ता को सलेक्ट करके अपने सर्टिफिकेट को डाउनलोड या स्टेटस चेक कर पाएंगे।

Character Certificate Request Search Character Certificate Request

छठा चरण: Character Certificate डाउनलोड करें

यदि फाइल का स्टेटस closed/Approved दिखा रहा है और Action कॉलम में “Generate Report” का विकल्प दिखाई दे रहा है, तो आप इस पर क्लिक करें। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपका Haryana Police Character Certificate सीधे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा। यह सर्टिफिकेट डिजिटल सिग्नेचर और आधिकारिक स्टाम्प के साथ आता है जिसे वैध माना जाता है।

नोट: डाउनलोड करने के बाद आप इसे सुरक्षित रूप से अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सेव कर सकते हैं।

सातवाँ चरण: Status चेक करें (यदि Generate Report नहीं दिखे)

यदि Action कॉलम में तीन डॉट्स (•••) दिखाई दे रहे हैं और Generate Report नहीं दिख रहा:

  1. उस Application Number पर क्लिक करें।
  2. यह विकल्प आपको बताएगा कि आपका आवेदन किस चरण में है और सर्टिफिकेट कब तक तैयार हो सकता है।
  3. इससे आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि पुलिस वेरिफिकेशन पूरी तरह हो गया है या अभी प्रक्रिया में है।

नोट: यदि आवेदन लंबित या किसी कारण से रुका हुआ दिखे, तो अपने District Police Station या पोर्टल की हेल्पलाइन से संपर्क करें।

महत्वपूर्ण सुझाव और निष्कर्ष

Haryana Police Verification Certificate डाउनलोड करने के बाद कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें:

  • डाउनलोड की गई PDF को अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सुरक्षित जगह पर स्टोर करें। क्यूंकि एक निशित समय के बाद पोर्टल से इसे हटा दिया जाता है .
  • डाउनलोड किया गया सर्टिफिकेट डिजिटल सिग्नेचर और आधिकारिक स्टाम्प के साथ वैध होता है।
  • पुलिस वेरिफिकेशन आम तौर पर 21 दिनों के भीतर पूरी हो जाती है।
  • यदि सर्टिफिकेट अभी डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है, तो पोर्टल पर Application Number क्लिक करके स्टेटस चेक करें।
  • किसी तकनीकी समस्या या लंबित आवेदन की स्थिति में अपने District Police Station या पोर्टल हेल्पलाइन से संपर्क करें।

MUST READ – Haryana Police Lost Property FIR Online 2026: मोबाइल या डॉक्यूमेंट गुम हो गया? घर बैठे करें रिपोर्ट (LPR Download)

यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सुरक्षित है। स्टेप-बाय-स्टेप दिशानिर्देश का पालन करके आप अपना Character Certificate आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन फिर भी अगर आपको अपना Character Certificate डाउनलोड करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप बिना संकोच हमे सम्पर्क कर सकते है .अगर आपको जानकारी अछि लगी तो शयेर करना न भूलें धन्यवाद ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

डाउनलोड किए गए सर्टिफिकेट की वैधता कितनी है?

ऑनलाइन डाउनलोड किया गया सर्टिफिकेट तीन महीने के लिए डिजिटल सिग्नेचर और आधिकारिक स्टाम्प के साथ वैध होता है और किसी भी आधिकारिक काम में स्वीकार्य है। निश्चितता के लिए जहाँ आपसे माँगा गया है वही सम्पर्क करें .

क्या HarSamay पोर्टल पर लॉगिन के लिए अलग अकाउंट बनाना जरूरी है?

हाँ, HarSamay Portal पर Character Certificate डाउनलोड करने के लिए अपना Citizen Account बनाना अनिवार्य है।

क्या यह सर्टिफिकेट मोबाइल या कंप्यूटर दोनों पर डाउनलोड किया जा सकता है?

हाँ, PDF सर्टिफिकेट मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर डाउनलोड और सुरक्षित रूप से सेव किया जा सकता है।

क्या पुलिस Character Certificate केवल नौकरी के लिए जरूरी है?

नहीं। यह सर्टिफिकेट नौकरी, पासपोर्ट, वीज़ा, निवास प्रमाण, और अन्य सरकारी या निजी कामों में भी आवश्यक हो सकता है।

अगर सर्टिफिकेट में कोई गलती हो तो क्या करें?

गलत जानकारी होने पर तुरंत District Police Station या HarSamay Portal हेल्पलाइन से संपर्क करें और सुधार के लिए अनुरोध करें।

क्या किसी राज्य का पुलिस सर्टिफिकेट हर राज्य में मान्य होता है?

हाँ, Character Certificate को भारत के किसी भी राज्य या केंद्र सरकार की सरकारी प्रक्रिया में वैध माना जाता है।

🔔 फ्री अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें!

📲 स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं, फॉर्म अपडेट और रिजल्ट सीधे WhatsApp पर।

👉 अभी Join करें

⚠️ ज्वाइन करने पर आपका नंबर कोई नहीं देख सकता। यह पूरी तरह सुरक्षित है।

Janit Kumar Jatain
Janit Jatain is a CSC-certified Village Level Entrepreneur (VLE) with over 13 years of experience in digital governance. Since 2012, he has been the driving force behind Janhit E-Solution, bridging the gap between government schemes and citizens in Haryana. He specializes in simplifying complex documentation, ensuring verified and accurate information for everyone.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here