हरियाणा के किसान भाइयों, क्या आप भी SMAM Scheme Apply कर के रोटावेटर, लेजर लेवलर या सुपर सीडर पर सरकार से 50% की सब्सिडी लेना चाहते हैं? अगर हाँ, तो आपको किसी सीएससी सेंटर (CSC Center) पर जाकर लाइन में लगने या पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप यह फॉर्म घर बैठे अपने मोबाइल फोन से भी भर सकते हैं।
Janhit e-Solution के इस आर्टिकल में हम आपको Haryana SMAM Scheme 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने का सबसे आसान और सही तरीका बताएंगे। अक्सर किसान भाई फॉर्म भरते समय “Small Farmer” वाले ऑप्शन में गलती कर देते हैं जिससे उन्हें पटवारी के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें ताकि आपका फॉर्म एक बार में ही सही जमा हो जाए।
महत्वपूर्ण तारीखें (SMAM Scheme Apply Online Important Dates)
आवेदन शुरू करने से पहले इन तारीखों को नोट कर लें:
- आवेदन शुरू: 28 जनवरी 2026
- अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
- वेबसाइट:
agriharyana.gov.in
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required for SMAM Scheme Apply Online)
फॉर्म भरने बैठें तो ये दस्तावेज अपने पास स्कैन करके (PDF या फोटो) रख लें:
- फैमिली आईडी (Family ID): और उसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (OTP के लिए)।
- पैन कार्ड (PAN Card): आवेदक का।
- ट्रैक्टर की आरसी (Tractor RC): (यदि आप रोटावेटर, लेजर लेवलर जैसी मशीन ले रहे हैं)।
- बैंक पासबुक: (चेक करने के लिए, हालांकि डाटा फैमिली आईडी से खुद आ जाता है)।
- जमीन की फर्द (Land Record): (सिर्फ उन किसानों के लिए जो ‘Small Farmer’ कोटे से 50% सब्सिडी लेना चाहते हैं)।
यह भी देखें – Haryana SMAM Scheme Land Holding Certificate: 50% सब्सिडी चाहिए तो यह फॉर्म जरूर भरें | Download Patwari Report PDF
Step-by-Step Online Apply Process for SMAM Scheme Apply (मोबाइल से कैसे भरें)
नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें और 5 मिनट में अपना फॉर्म जमा करें:
Step 1: वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपने मोबाइल में Chrome Browser खोलें और सर्च करें “Agri Haryana”। सबसे ऊपर आने वाली लिंक agriharyana.gov.in पर क्लिक करें।
Apply Online (Direct Link) – https://agriharyana.gov.in/MechSMAMScheme.aspx
Step 2: Farmer Corner चुनें
वेबसाइट खुलने पर ऊपर कोने में तीन लाइनें (Menu) दिखेंगी। उन पर क्लिक करें और “Farmer Corner” > “Apply for Agriculture Schemes” चुनें।
Step 3: स्कीम का चुनाव करें
आपके सामने योजनाओं की लिस्ट आएगी। इसमें “Application for Agriculture Machinery and Equipment under SMAM” (क्रम संख्या 4 के आसपास) देखें और सामने बने “View” बटन पर क्लिक करें। अगले पेज पर “Click Here for Registration” बटन दबाएं।
Step 4: लॉगिन करें

- अपना Family ID नंबर डालें और “Find Family Detail” पर क्लिक करें।
- OTP आएगा, उसे भरकर वेरीफाई करें।
- अब लिस्ट में से उस मेंबर (Member) को चुनें जिसके नाम पर जमीन या ट्रैक्टर है।
- “Verify Member” पर क्लिक करें। फिर से एक OTP आएगा, उसे भरकर फाइनल लॉगिन करें।
Step 5: पर्सनल डिटेल चेक करें
लॉगिन होते ही स्क्रीन पर आपकी जानकारी (नाम, पिता का नाम, गाँव, बैंक डिटेल) आ जाएगी। इसे चेक करें और नीचे स्क्रॉल करके “Proceed to Complete Application” और फिर “Proceed” पर क्लिक करें।
Step 6: “Small Farmer” वाली गलती से बचें (Most Important)
अगले पेज पर आपसे पूछा जाएगा- “Are you a Small/Marginal Farmer?” यहाँ दो स्थितियां हैं:
- अगर आप YES चुनते हैं: तो आपको 50% सब्सिडी मिलेगी, लेकिन आपको पटवारी/कानूनगो से साइन कराई हुई जमीन की फर्द अपलोड करनी होगी।
- अगर आप NO चुनते हैं: तो आपको 40% सब्सिडी मिलेगी, लेकिन आपको पटवारी के साइन की जरूरत नहीं है। आप सीधे ऑनलाइन फर्द या सेल्फ-डिक्लेरेशन से काम चला सकते हैं।
ध्यान दें : अगर आप बड़े किसान हैं या पटवारी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते, तो “NO” चुनकर आगे बढ़ें।
Step 7: मशीन चुनें (Add Machine)
- Select Machine: लिस्ट में से मशीन चुनें (जैसे: Rotavator)।
- Select Variant: मशीन का साइज चुनें (जैसे: 8 Feet)।
- Add Machine: बटन पर क्लिक करें। (नोट: आप एक-एक करके अधिकतम 4 मशीनें जोड़ सकते हैं)।
पूरी लिस्ट देखने के लिए पढ़ें – Haryana SMAM Scheme Machine List 2026: इन 25 कृषि यंत्रों पर मिल रही है 50% सब्सिडी | full List
Step 8: डॉक्यूमेंट अपलोड करें
अब आपको स्कैन किए हुए डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे:
- Tractor No: ट्रैक्टर का नंबर डालें (HR 0X…)
- Upload RC: ट्रैक्टर की आरसी की फोटो अपलोड करें।
- Upload PAN: पैन कार्ड अपलोड करें।
यह भी देखें – Haryana SMAM Scheme Land Holding Certificate: 50% सब्सिडी चाहिए तो यह फॉर्म जरूर भरें | Download Patwari Report PDF
Step 9: फाइनल सबमिट (Final Submit)
नीचे दी गई घोषणाओं (Terms & Conditions) पर टिक करें कि “मैंने पिछले 3 साल में सब्सिडी नहीं ली है” और “मैं पराली नहीं जलाऊंगा”। अंत में “Submit Application” पर क्लिक कर दें। आपको एक रसीद (SMAM Scheme Application Number) मिलेगी, उसका स्क्रीनशॉट ले लें।
आवेदन के बाद क्या होगा?
आवेदन करने के बाद आपको कुछ नहीं करना है। 16 फरवरी के बाद विभाग द्वारा ऑनलाइन ड्रॉ (Draw) निकाला जाएगा। यदि आपका नाम लिस्ट में आता है, तो आपको SMS आएगा। उसके बाद आपको मशीन खरीदनी होगी और फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या मैं फोन से फोटो खींचकर डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकता हूँ?
हाँ, बस ध्यान रखें कि फोटो साफ हो और उसका साइज 1 MB से कम हो।
अगर मेरे पास ट्रैक्टर नहीं है तो क्या मैं रोटावेटर के लिए भर सकता हूँ?
नहीं, रोटावेटर के लिए ट्रैक्टर की RC जरूरी है। आप फैमिली आईडी में मौजूद किसी भी सदस्य के नाम पर रजिस्टर्ड ट्रैक्टर की RC लगा सकते हैं।
पटवारी से फर्द वेरीफाई करवाना जरूरी है क्या?
केवल तभी जब आप “Small/Marginal Farmer” (छोटे किसान) कोटे से फॉर्म भर रहे हों। सामान्य श्रेणी (General) के लिए यह जरूरी नहीं है।
किसान भाइयों, तकनीक का फायदा उठाएं और अपना फॉर्म आज ही भरें। अगर फॉर्म भरने में कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है, तो आप नीचे कमेंट करके Janhit e-Solution की टीम से पूछ सकते हैं। इस जानकारी को अपने गाँव के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें ताकि किसी भी किसान भाई का नुकसान न हो।
🔔 फ्री अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें!
📲 स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं, फॉर्म अपडेट और रिजल्ट सीधे WhatsApp पर।
👉 अभी Join करें⚠️ ज्वाइन करने पर आपका नंबर कोई नहीं देख सकता। यह पूरी तरह सुरक्षित है।








![Haryana Happy Card Status Check कैसे करें – पूरी जानकारी [100% FREE] Haryana Happy Card Status Check कैसे करें – पूरी जानकारी](https://janhitesolution.com/wp-content/uploads/2025/08/Haryana-Happy-Card-Status-Check-कैसे-करें-–-पूरी-जानकारी-100x70.webp)


