PAN 2.0 Apply Online (New Update) : हाल ही में केंद्र सरकार ने PAN 2.0 Project को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य पैन कार्ड की पुरानी तकनीक को बदलकर उसे Super Fast, Secure और Unified बनाना है। क्या आप 2026 में नया पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं या पुराने में सुधार (Correction) करवाना चाहते हैं? अब आपको पुराने लंबे फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। NSDL (अब Protean) के नए पोर्टल के जरिए आप Paperless Mode में सिर्फ 10 मिनट में पैन कार्ड अप्लाई कर सकते हैं।

इस गाइड में हम आपको PAN 2.0 की खासियत और NSDL Apply Online का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताएंगे।

Key Details PAN 2.0 Apply Online

विवरणजानकारी
Scheme / Project NamePAN 2.0 Project
Launched ByIncome Tax Department, Govt. of India
Official PortalNSDL (Protean) & UTIITSL
Main PurposePAN system को modern, secure और digital बनाना
Application ModeOnline (e-KYC / e-Sign / Physical)
BeneficiariesIndian Citizens, Taxpayers, Businesses
Websiteonlineservices.nsdl.com

PAN 2.0 Project क्या है? (What is PAN 2.0)

डिजिटल इंडिया मिशन के तहत केंद्र सरकार ने आयकर विभाग (Income Tax Department) के सबसे बड़े सुधार “PAN 2.0 Project” को हरी झंडी दे दी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने इसके लिए ₹1,435 करोड़ का भारी-भरकम बजट मंजूर किया है। PAN 2.0 सिर्फ एक नया कार्ड नहीं, बल्कि एक पूरा इकोसिस्टम है: इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य मौजूदा PAN/TAN सिस्टम को NSDL (अब Protean) और UTIITSL से हटाकर एक Unified (एकीकृत) प्लेटफार्म पर लाना है।

ध्यान रखें: PAN 2.0 एक ongoing government project है, और existing PAN cards पूरी तरह valid हैं।

  • QR Code Integration: नए पैन कार्ड में एक डायनामिक QR कोड होगा जिसमें आपका पूरा डेटा (नाम, फोटो, हस्ताक्षर) सुरक्षित होगा।
  • Single Business ID: अब पैन कार्ड ही सभी व्यापारिक कार्यों (Business Registration) के लिए एकल पहचान पत्र (Common Identifier) होगा।
  • Paperless & Instant: पैन नंबर जनरेट होने का समय अब 24 घंटे से घटकर कुछ मिनटों में हो जाएगा।

PAN Card अप्लाई करने के 3 तरीके (PAN 2.0 )

आवेदन शुरू करने से पहले अपना मोड (Mode) चुनें:

  1. e-KYC & e-Sign (Paperless): सबसे तेज। इसमें आधार कार्ड वाली फोटो ही पैन कार्ड पर आती है। कोई दस्तावेज भेजने की जरूरत नहीं।
  2. Scanned Based (e-Sign): इसमें आप अपनी नई फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर सकते हैं। यह भी पूरी तरह ऑनलाइन है। (Janhit Recommended)
  3. Physical Mode: इसमें फॉर्म प्रिंट करके, फोटो चिपकाकर कुरियर से NSDL ऑफिस भेजना पड़ता है। (यह तरीका अब पुराना हो चुका है)।
Online PAN application

Step-by-Step: PAN Card Apply Online NSDL (Protean)

अगर आप अपनी मनपसंद फोटो और सिग्नेचर वाला पैन कार्ड चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

Step 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

  • NSDL (Protean) की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com पर जाएं।
  • Application Type: ‘New PAN – Indian Citizen (Form 49A)’ चुनें।
  • Category: ‘Individual’ चुनें।
  • अपनी बेसिक डिटेल्स (नाम, जन्मतिथि, ईमेल) भरकर Token Number जनरेट करें।

Step 2: एप्लीकेशन मोड चुनें

  • अगले पेज पर “Submit scanned images through e-Sign” विकल्प को चुनें।
  • (अगर आप आधार वाली फोटो चाहते हैं तो पहला विकल्प चुनें, लेकिन उसमें सिग्नेचर प्रिंट होकर नहीं आते)।

Step 3: आधार और पर्सनल डिटेल्स

  • अपना आधार नंबर डालें।
  • पिता का नाम (Father’s Name) भरें (पैन कार्ड पर पिता का नाम ही अनिवार्य है, चाहे महिला विवाहित हो)।

Step 4: AO Code (Area Code) चुनें

  • यह सबसे जरूरी है। “Indian Citizens” चुनें > अपना राज्य और शहर चुनें।
  • नीचे आपके एरिया की लिस्ट आ जाएगी, सही Ward/Circle चुनकर Next करें।

Step 5: डॉक्यूमेंट अपलोड (महत्वपूर्ण)

अब आपको NSDL के मानकों के अनुसार फाइल अपलोड करनी होगी:

  • Photo: 3.5×2.5 cm, Max 50KB (JPEG).
  • Signature: 2×4.5 cm, Max 50KB (JPEG).
  • Supporting Document: आधार कार्ड की PDF (Max 300KB)।

Step 6: पेमेंट और ऑथेंटिकेशन

  • फीस का भुगतान करें (लगभग ₹101 से ₹107)।
  • पेमेंट के बाद Aadhaar Authentication पेज खुलेगा।
  • OTP डालकर आधार वेरीफाई करें और e-Sign कम्पलीट करें।

PAN Card Fees Structure 2026

पैन कार्ड का प्रकारआवेदन मोडफीस (GST सहित)
Physical PAN Carde-KYC / e-Sign₹ 101.00
Physical PAN CardPhysical Documents₹ 107.00
Only e-PAN (No Card)e-KYC / e-Sign₹ 66.00
Foreign AddressDispatch Fees₹ 1,011.00

Status Tracking: पैन कार्ड कहाँ पहुँचा?

आवेदन के बाद आपको एक Acknowledgement Number (N-xxxxxxxxxxxxxxx) मिलेगा।

  1. Track PAN Status पेज पर जाएं।
  2. Application Type में “PAN – New / Change Request” चुनें।
  3. अपना 15 अंकों का एक्नॉलेजमेंट नंबर डालें।
  4. स्टेटस देखें (जैसे: Under Process, Dispatched, या Marked for Clarification)।

Common Problems & Solutions

1. आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, क्या ऑनलाइन बनेगा?

अगर मोबाइल लिंक नहीं है, तो आप “Scanned Based e-Sign” या “e-KYC” नहीं कर सकते। आपको Physical Mode चुनना होगा और फॉर्म कुरियर से भेजना होगा।

2. पैन कार्ड पर सिग्नेचर नहीं आए (White Strip)?

अगर आपने “e-KYC (Instant)” मोड चुना था, तो फोटो आधार वाली आएगी और सिग्नेचर की जगह खाली (सफेद पट्टी) रहेगी। वहां आपको मार्कर से साइन करना होगा। इसीलिए हम “Scanned Based” मोड की सलाह देते हैं।

3. ‘Name Mismatch’ एरर आ रहा है?

पैन आवेदन में वही नाम लिखें जो आपके आधार कार्ड में है। अगर एक अक्षर का भी अंतर होगा, तो फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।

Direct Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

कार्य (Action)लिंक (Direct Link)
Apply New PAN (NSDL)Click Here
Correction in PANUpdate PAN
Track PAN StatusCheck Status
Link Aadhaar-PANE-Filing Portal
PAN Card Status CheckPAN Card Status Check guide

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

PAN 2.0 प्रोजेक्ट कब लागू होगा?

सरकार ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। बैकएंड का काम शुरू हो चुका है, लेकिन यूजर्स के लिए Protean (NSDL) पोर्टल पहले से ही अपग्रेडेड सुविधाओं के साथ काम कर रहा है।

e-PAN कितने दिन में आता है?

अगर आपने आधार e-KYC से अप्लाई किया है, तो e-PAN आपकी ईमेल पर 1 से 2 घंटे (अधिकतम 24 घंटे) में आ जाता है। फिजिकल कार्ड आने में 7-10 दिन लगते हैं।

क्या मैं मोबाइल से फोटो अपलोड कर सकता हूँ?

हाँ, लेकिन फोटो और साइन का साइज (Dimension) बिल्कुल सही होना चाहिए। इसके लिए आप ऑनलाइन “NSDL Photo Resizer Tool” का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जनहित सलाह: पैन कार्ड अप्लाई करते समय “email ID” अपनी खुद की ही दें। e-PAN और पासवर्ड उसी पर आता है। साइबर कैफे वाले की ईमेल न डलवाएं। इस से आपको भविष्य में पैन कार्ड डाउनलोड करने में आसानी रहे

🔔 फ्री अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें!

📲 स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं, फॉर्म अपडेट और रिजल्ट सीधे WhatsApp पर।

👉 अभी Join करें

⚠️ ज्वाइन करने पर आपका नंबर कोई नहीं देख सकता। यह पूरी तरह सुरक्षित है।

Janit Kumar Jatain
Janit Jatain is a CSC-certified Village Level Entrepreneur (VLE) with over 13 years of experience in digital governance. Since 2012, he has been the driving force behind Janhit E-Solution, bridging the gap between government schemes and citizens in Haryana. He specializes in simplifying complex documentation, ensuring verified and accurate information for everyone.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here